Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election: भाजपा को झटके पे झटका, पूर्व मंत्री जुगल किशोर के बेटे-बहू सहित कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा

    By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 01:44 PM (IST)

    MP Election 2023 कमलनाथ ने भाजपा छोड़कर आए नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराते हुए कहा कि अब लोगों को पता चल गया है कि कौन काम करता है। कांग्रेस नेता अ ...और पढ़ें

    MP Election 2023 पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्र वधू रोशनी यादव आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए।
    MP Election 2023 पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्र वधू रोशनी यादव आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए।

    भोपाल, राज्य ब्यूरो। MP Election 2023 मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को कई झटके लगे हैं। असंतुष्ट नेताओं को मनाने विफल रही भाजपा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय जुगल किशोर बागरी के बेटे देवराज और बहू वंदना बागरी समेत कई नेताओं ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। 

    इन नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली

    कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्र वधू रोशनी यादव, शिवपुरी जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन, दतिया के भाजपा नेता राजू दांगी और उनके समर्थक हैं। सागर जिले की सुरखी विधानसभा अंतर्गत आने वाली राहतगढ़ जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नीरज शर्मा सहित अन्य ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

    प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के परिसर के बाहर आयोजित कार्यक्रम में सतना, निवाड़ी, शिवपुरी, दतिया और सागर के भाजपा नेताओं ने समर्थकों के साथ कांग्रेस की रीति-नीति में भरोसा जताते हुए सदस्यता ली।

    कमलनाथ और अरुण यादव का भाजपा पर वार

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आज हजारों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

    पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है, जो अब उनके साथ लंबे समय तक काम करने वाले भी समझने लगे हैं।

    निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य और भाजपा उपाध्यक्ष रोशनी यादव ने कहा कि अन्याय, अत्याचार की सभी सीमाएं पार हो चुकी हैं। पार्टी में अब कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं रहा। दतिया भारतीय जनता युवा मोर्चा और किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष रहे राजू दांगी ने आरोप लगाया कि दतिया में पुलिस राज चल रहा है।

    समर्थकों के साथ पहुंचे नेता

    शिवपुरी और कोलारस से भाजपा विधायक रहे देवेंद्र जैन के भाई शिवपुरी जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन और राहतगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष नीरज शर्मा भी सदस्यता लेने के लिए समर्थकों के साथ पहुंचे।

    खबरें और भी

    शर्मा ने आरोप लगाया कि सागर जिले में आतंक का राज चल रहा है। जो भी विरोध करता है, उसके विरुद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज कराकर परेशान किया जाता है पर हम डरने वाले नहीं हैं और पूरी ताकत से अन्याय के विरुद्ध लड़ेंगे।