विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election: चुनाव जीतो और जिताओ की दांव में BJP, भाजपा की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्रियों का नाम शामिल

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 26 Sep 2023 09:45 AM (GMT+05:30)

भाजपा (MP Election 2023) ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार भाजपा ने कई बड़े ...और पढ़ें

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्रियों का नाम शामिल (Image: Representative)
भाजपा की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्रियों का नाम शामिल (Image: Representative)

भोपाल, नई दुनिया/जागरण डेस्क। MP Election 2023 BJP Candidate List: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। 230 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस में काफी रोचक मुकाबला होने की आशंका है।

इस समय मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है और प्रदेश की बागडोर सीएम शिवराज सिंह चौहान के हाथों में है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल का दौरा कर प्रदेश में चार-चांद लगा दिए। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ा है। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने सोमवार को भोपाल का दौरा किया था।

भाजपा ने जारी की 39 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

पीएम मोदी के दौरे के कुछ घंटों बाद ही भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस बार भाजपा ने कई बड़े चेहरे उतारे है, जिसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों का नाम शामिल है। कांग्रेस को चौतरफा घेरने के लिए भाजपा ने काफी सटीक दांव चला है। मुख्यमंत्री पद के सारे दावेदारों को उतार भाजपा ने यह साफ संदेश दे दिया है कि सभी अपने क्षेत्र को जीतें और जीताएं।

दूसरी लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों एवं बड़े नेताओं को उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है। सभी अपने-अपने गढ़ से चुनाव लड़कर जीत का परचम लहराने के लिए तैयार है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (ग्वालियर-चंबल), प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह (महाकोशल), राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (मालवांचल) का नाम शामिल है। भाजपा ने इस बार 6 महिलाओं को भी टिकट दिया है। वहीं, दूसरी लिस्ट में गणेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक का नाम भी शामिल है।

CM का चेहरा घोषित किए बिना विधानसभा चुनाव लड़ेगी BJP

भाजपा इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिना विधानसभा चुनाव लड़ रही है। हालांकि, चुनावी मैदान में सभी बड़े चेहरों को मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल माना ही जाता है। बता दें कि भाजपा अगर विधानसभा चुनाव जीत जाती है तो इससे लोकसभा चुनाव का रास्ता भी साफ हो जाएगा। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों सहित कुल सात सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा गया है, जो भाजपा की लोकसभा की तैयारी की एक झलक पेश करती है।

भाजपा का एक तीर से दो निशाने

भाजपा ने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। संभावना यह है कि आने वाली सूची में कुछ अन्य सांसदों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जा सकता है। वहीं भाजपा ने इस बार मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी, आदिवासी पेशाब कांड से विवाद में आए केदार शुक्ल और जालम सिंह पटेल को टिकट नहीं दिया है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी से प्रत्याशी बनाया गया है। इंदौर-एक सीट से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। इस बार वरिष्ठ नेताओं में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। सिंह जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार के सांसद हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: दूसरी लिस्ट में दिखा सिंधिया का दबदबा, अपने वादे को पूरा करती नजर आई भाजपा

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: ग्वालियर में कांग्रेस कल झोकेंगी ताकत, समर्थकों का जुडे़गा भारी जमावड़ा; ये रहेगा कार्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।