Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: नए वचन पत्र के साथ कांग्रेस खेलेगी नया दांव, नवरात्रि में बाजी मारने की तैयारी में पार्टी

    By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 09:35 AM (GMT+05:30)

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र तैयार कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी इसे नवरात्र में घोषित करेगी। पहली बार मह ...और पढ़ें

    विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र तैयार
    विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र तैयार

    HighLights

    1. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र तैयार
    2. नवरात्रि में वचन पत्र लॉन्च करेगी कांग्रेस
    3. महिलाओं और युवाओं का रखा खास ध्यान

    ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र तैयार कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी इसे नवरात्र में घोषित करेगी। इस वचन पत्र में सभी वर्गों को साधने के जतन किए गए हैं। मालूम हो कि पहली बार महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र बनाया गया है, जिसका नाम 'प्रियदर्शिनी' रखा गया है।

    सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया वचन पत्र

    पार्टी जाति आधारित गणना, अन्य पिछड़ा वर्ग को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण, युवा प्रोत्साहन योजना, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना की बहाली, अनुसूचित जाति-जनजाति सहित सभी वर्गों के लिए स्वरोजगार योजना लागू करने का वचन देगी। इसके अलावा, भाजपा सरकार में जो भी अनियमितताओं सामने आई हैं, उनकी जांच करने का वादा भी करेगी।

    कांग्रेस ने बनाई थी समिति

    गौरतलब हो कि प्रदेश कांग्रेस ने वचन पत्र तैयार करने के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में वचन पत्र समिति बनाई थी। लगभग छह महीने तक विभिन्न सामाजिक, कर्मचारी संगठनों और उप समितियों के सदस्यों से चर्चा करने के बाद इसे तैयार किया गया और कांग्रेस नेता कमल नाथ को सौंप दिया है।

    युवाओं पर केंद्रित होंगे अधिक वादे

    अब तक कांग्रेस हर हफ्ते एक-एक घोषणा पत्र जारी कर रही थी, लेकिन इसको काटते हुए शिवराज सरकार ने अपनी घोषणाएं शुरू कर दी, जिसके बाद कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलने बंद कर दिए। अब पार्टी ने फैसला किया है कि वो नवरात्र में वचन पत्र जारी करेगी। पदाधिकारियों के मुताबिक, यूं तो इस वचन पत्र में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया है, लेकिन सबसे अधित फोकस महिलाओं और युवाओं पर है।

    खबरें और भी

    आपको बता दें, पूरे प्रदेश में लगभग दो करोड़ 72 लाख महिला मतदाता है। इसके अलावा, प्रदेश भर में 22 लाख युवा इस चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले हैं। साथ ही, 29 वर्ष तक के 1 करोड़ 64 लाख 13 हजार 344 मतदाता हैं। इसे ध्यान में रखते हुए युवाओं के रोजगार से जुड़े विषय को वचन पत्र में प्राथमिकता दी गई है। बेरोजगारी भत्ता देने के स्थान पर सरकार बनने पर प्रोत्साहन योजना लागू करने का विचार है। इसमें स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    कांग्रेस देगी ग्यारह गारंटी

    • नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये प्रतिमाह
    • 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर
    • 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट आधा
    • किसानों की कर्ज माफ
    • पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा
    • सिंचाई के लिए पांच हार्सपावर कृषि पंप की बिजली निशुल्क

    किसानों को देगी फायदा

    • किसानों के पुराने बिजली बिल माफ
    • किसानों के पुराने प्रकरणों की वापसी
    • सिंचाई के लिए मिलेगी 12 घंटे बिजली की आपूर्ति
    • जाति आधारित गणना होगी
    • ओबीसी को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: सुरजेवाला ने बताया एमपी में कौन होगा कांग्रेस का सीएम फेस, उम्मीदवारों के नाम का एलान जल्द

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: अनुराग ठाकुर बोले- घमंडिया गठबंधन हिंदुत्व को कर रही अपमानित, BJP बढ़ा रही सांस्कृतिक वैभव