Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: दिग्विजय सिंह किन बड़े लोगों की बात कर साध रहे निशाना, समाधान निकालने को भी कहा

    By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 12:25 PM (IST)

    MP Election 2023 कांग्रेस की पहली उम्मीदवार सूची के बाद अंदरूनी लड़ाई सामने आई है। दिग्विजय के नाराज होने की चर्चा काफी जोरों पर है। इस बीच अब दिगी रा ...और पढ़ें

    MP Election 2023 दिग्विजय सिंह के बयान पर राजनीतिक हलचल।
    MP Election 2023 दिग्विजय सिंह के बयान पर राजनीतिक हलचल।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। MP Election 2023 मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही राजनीति चरम पर है। पक्ष-विपक्ष तो एक दूसरे पर हमलावर है ही, लेकिन कई पार्टियों के अंदर भी खींचतान हावी है। कांग्रेस में भी यही आलम है, पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची के बाद अंदरूनी लड़ाई सामने आई है।

    कई बड़े नेताओं के हालिया बयान इसका जीता जागता सबूत है। दरअसल, सूची के बाद पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के इस्तीफे का पोस्ट काफी वायरल हुआ, हालांकि इसे कांग्रेस नेता ने फर्जी बताया। दिग्विजय सिंह ने इसे भाजपा की साजिश बताई और इसे वायरल करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही। 

    इस वायरल चिट्ठी के बाद से दिग्विजय के नाराज होने की चर्चा काफी जोरों पर है। इस बीच अब दिगी राजा ने एक नया पोस्ट किया है। जिसपर लोग पूछ रहे हैं कि क्या वो आलाकमान से नाराज हैं। 

    किन लोगों पर निशाना साध रहे दिगी राजा

    दिग्विजय सिंह आज एक पोस्ट में पार्टी पर निशाना साधते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और द्वंद्व दोनों होते हैं, लेकिन बड़े लोगों को समाधाना निकालना होता है। इस बयान के बाद लोग उम्मीदवार सूची से नाराजगी की बात कह रहे हैं।

    दिग्विजय सिंह ने किया ये पोस्ट

    दिग्विजय सिंह ने पोस्ट किया,

    जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद्व दोनों होते हैं। समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें। ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं। नर्मदे हर। 

    खबरें और भी