Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: कमलनाथ ने एमपी को बताया बेरोजगारों का प्रदेश, बोले; सत्ता में आए तो बनाएंगे भर्ती का कानून

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 05:36 AM (IST)

    MP Election 2023 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शुक्रवार को भी शिवराज सरकार पर निशाना साधा कमल नाथ ने इंटरनेट मीडिया एक्स ...और पढ़ें

    MP Election 2023: कमलनाथ ने एमपी को बताया बेरोजगारों का प्रदेश, बोले; सत्ता में आए तो बनाएंगे भर्ती का कानून
    MP Election 2023: कमलनाथ ने एमपी को बताया बेरोजगारों का प्रदेश, बोले; सत्ता में आए तो बनाएंगे भर्ती का कानून

    HighLights

    1. प्रदेश में 40 लाख बेरोजगार, कांग्रेस बनाएगी भर्ती का कानून: कमल नाथ
    2. भाजपा सरकार पर युवाओं का भविष्य खराब करने का लगाया आरोप

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शुक्रवार को भी शिवराज सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में 40 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं। इन्हें सरकार ने केवल सपने दिखाए। भर्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई, जिससे युवाओं का भविष्य खराब हो गया। कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी भर्ती का कानून बनाएंगे।

    शिवराज आपने एमपी को बेरोजगारों का प्रदेश क्यों बना दिया- कमलाथ

    कमल नाथ ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया- 'शिवराज जी, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपने मध्य प्रदेश को बेरोजगारों का प्रदेश क्यों बना दिया है? जिन नौजवानों के वर्तमान और भविष्य को आपने खराब किया है, वह अब आपका राजनीतिक भविष्य बिगाड़ने के लिए तैयार हैं।

    एक महीने बाद कांग्रेस की जो सरकार बनेगी, वह दो लाख सरकारी पद भरेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में नए पद निर्मित करके भरे जाएंगे। प्रदेश के युवाओं को ही सरकारी नौकरी में प्राथमिकता मिले, इस दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100 प्रतिशत छूट देंगे। डिजिटल यूनिवर्सिटी शुरू करने के साथ अन्य कदम उठाएंगे।'

    वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पत्रकारवार्ता में कहा कि शिवराज सरकार में नौकरी नहीं मिलने का बड़ा कारण निवेश का न होना है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार न हुआ हो। महंगाई से हर वर्ग परेशान है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस की दूसरी सूची पर घमासान, सैकड़ों कार्यकर्ताओं-नेताओं ने छोड़ी पार्टी; दिग्विजय के फोन के बाद भी गुस्सा...