विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: 11 दिन में 14 रैली और एक रोड शो, पीएम मोदी एमपी में करेंगे धुआंधार चुनाव प्रचार

By Abhinav AtreyEdited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 02 Nov 2023 06:11 PM (IST)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ रही है। यही वजह है कि अधिकतर ...और पढ़ें

मालवांचल और आदिवासी क्षेत्रों पर सर्वाधिक ध्यान देगी बीजेपी (फाइल फोटो)
मालवांचल और आदिवासी क्षेत्रों पर सर्वाधिक ध्यान देगी बीजेपी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पीएम मोदी की पहली रैली रतलाम में
  2. मालवांचल और आदिवासी क्षेत्रों पर सर्वाधिक ध्यान
  3. मोदी इंदौर में आखिरी रोड शो करेंगे

प्रताप सिंह, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ रही है। यही वजह है कि अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के दौरान प्रत्याशी के बजाय मोदी के नाम को प्राथमिकता दी जा रही है। 'एमपी के मन में बसे मोदी और मोदी के मन में एमपी' चुनावी गीत के साथ मोदी के नाम पर कमल के फूल को वोट देने की अपील की जा रही है।

भाजपा की चुनावी नैया पार लगाने के लिए मध्य प्रदेश में चार नवंबर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धुआंधार चुनावी दौरे होंगे। प्रचार थमने तक 11 दिनों में मोदी प्रदेश में 14 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इस बीच वह 14 नवंबर को इंदौर में एक रोड शो भी करेंगे।

पीएम मोदी की पहली रैली रतलाम में

मोदी की पहली रैली रतलाम में चार नवंबर को पौने चार बजे होगी और आखिरी सभा प्रचार थमने वाले दिन 15 नवंबर को सुबह 11 बजे बैतूल में आयोजित की जाएगी।

मालवांचल और आदिवासी क्षेत्रों पर सर्वाधिक ध्यान

भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सर्वाधिक फोकस मालवांचल और आदिवासी क्षेत्रों पर है। मोदी यहां हर नौ सीट पर एक सभा करेंगे। पीएम आदिवासी वोट बैंक को साधने में कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि सत्ता की राह आसान बनाने के लिए भाजपा ने मोदी की कुल 14 में से छह सभाएं और एक रोड शो मालवांचल में रखा है।

मोदी इंदौर में आखिरी रोड शो करेंगे

पीएम मोदी इनसे रतलाम, खंडवा, नीमच, बड़वानी, झाबुआ, शाजापुर और इंदौर को कवर करेंगे। प्रचार थमने से एक दिन पहले मोदी इंदौर में रोड शो करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस अंचल में मोहनखेड़ा में सभा की थी।

ये भी पढ़ें: 'जिस दिन चुनाव के नतीजे आएंगे मुझे नहीं पता मैं जेल में रहूंगा या बाहर', MP के सिंगरौली में बोले केजरीवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।