Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: 100 से अधिक दलों की किस्मत का आज होगा फैसला, 46 नई पार्टियों के भविष्य की तस्वीर भी आएगी सामने

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 05:00 AM (IST)

    मध्यप्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। पिछले चुनाव की तुलना इस बार दलों की संख्या घटी है। पिछली बार पांच राष्ट्रीय दल मिलाकर 119 पा ...और पढ़ें

    सौ से अधिक दलों और निर्दलीयों काे लेकर आज निर्णय लेगी जनता।
    सौ से अधिक दलों और निर्दलीयों काे लेकर आज निर्णय लेगी जनता।

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। विधानसभा चुनाव में इस बार 106 राजनीतिक दल मैदान में हैं। इनके अलावा एक हजार 166 निर्दलीय भी डटे हैं। शुक्रवार को होने वाले मतदान में जनता इन पार्टियों को लेकर अपना निर्णय देगी। पिछले चुनाव में पांच राष्ट्रीय दल मिलाकर 119 पार्टियां चुनाव लड़ी थीं, पर इस बार इनकी संख्या घटी है।

    50 से अधिक दल इस बार मैदान से गायब

    46 नए राजनीतिक दल भी मैदान में उतरे हैं। इसमें विंध्य जनता पार्टी, आरएसएस के पूर्व प्रचारकों की जनहित पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) इस बार 86 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में इन दलों के भविष्य की तस्वीर भी सामने आएगी। वहीं, पिछले चुनाव में उतरे 50 से अधिक दल इस बार मैदान से गायब हैं। देश में अभी छह राष्ट्रीय दल हैं।

    इनमें नेशनल पीपुल्स पार्टी काे छोड़ दें तो बाकी सभी पार्टी चुनाव लड़ रही हैं। इसमें भाजपा और कांग्र्रेस के अलावा बसपा, आप और सीपीआइ (एम) शामिल हैं। हालांकि, पिछले चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि अधिकतर राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाते।

    स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ ये दल

    यहां तक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त होने के बाद सीपीआई और सीपीआई (एम) के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। इस बार सीपीआई (एम) से मात्र चार उम्मीदवार ही मैदान में हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बसपा के गठजोड़ को छोंड़ दें तो सभी दल स्वतंत्र रूप से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: SBI Clerk Bharti 2023: एसबीआई बैंक में क्लर्क बनने का सुनहरा मौका! 8283 पदों पर निकली वैकेंसी; ऐसे करें आवेदन