यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मध्य प्रदेश में 1951 में पहली बार हुआ था विधानसभा चुनाव, 72 साल पहले कांग्रेस और जनसंघ को कितनी मिली थीं सीटें?
MP Election 2023 आज से 72 साल पहले यानी वर्ष 1951 में मध्य प्रदेश के पहले विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए थे। चुनाव आयोग के अनुसार 1951 के विधानसभा चुना ...और पढ़ें

HighLights
- मध्य प्रदेश में 1951 में पहली बार हुआ था विधानसभा चुनाव
- 67 साल पहले 1951 में वोटर्स की संख्या 1.55 करोड़ थी
- 1951 के विधानसभा चुनाव में 184 सीटों के लिए मतदान किया गया था
नई दुनिया/ जागरण न्यूज नेटवर्क, इंदौर। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लगभग एक महीना बचा है। 17 नवंबर को होने वाले मतदान से राज्य के भाग्य का फैसला होगा।
लगभग 5 करोड़ से अधिक वोटर्स इस आगामी चुनाव में वोट करेंगे। आज से 72 साल पहले यानी वर्ष 1951 की बात करें तो, उस समय वोटर्स की संख्या 1.55 करोड़ थी। अब इसकी संख्या में तीन गुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है। बता दें कि मध्य प्रदेश में वर्ष 1951 को पहला विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए थे।
मध्य प्रदेश के पहले विधानसभा चुनाव का क्या था हाल?
पहला विधानसभा चुनाव 1951 में हुए और इस समय मध्य प्रदेश में वोटर्स की कुल संख्या 1 करोड़ 55 लाख 13 हजार 592 थी। हैरानी की बात ये है कि इसमें कुछ मतदाताओं की गिनती एक से अधिक बार की गई है। एक बार की गिनती के हिसाब से 1951 के मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 75 हजार 142 ही थी। चुनाव आयोग के अनुसार, 1951 के विधानसभा चुनाव में 45.11 फीसदी मतदाताओं ने वोट किया। 2019 के विधानसभा चुनाव को देखें तो यहां कुल वोटर्स की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 3 लाख 34 हजार 260 हो गई है।
1951 के विधानसभा में किसकी हुई थी जीत?
1951 के विधानसभा चुनाव में 184 सीटों के लिए मतदान किया गया था, जिसमें कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने 184 सीटों में से 148 सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे जन संघ को इस चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, क्योंकि इस चुनाव में जन संघ का एक भी उम्मीदवार नहीं जीता था। कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी और किसान मजदूर प्रजा पार्टी जैसे दलों को भी जन संघ की तुलना में ज्यादा सीटें हासिल हुई थी। इसमें सपा ने 2 और केएमपीपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़े: Harda News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने मौत को लगाया गले, आरोपी के घर चला बुलडोजर; दूसरे दिन भी शहर बंद