Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP New CM: आज एमपी के मुख्यमंत्री पर जारी सस्पेंस हो जाएगा खत्म! BJP विधायक दल की अहम बैठक में होगा फैसला

    By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 06:30 AM (IST)

    मुख्यमंत्री के नाम पर चल रही चर्चा के बीच भोपाल में शतचंडी महायज्ञ कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान ...और पढ़ें

    आज एमपी के मुख्यमंत्री पर जारी सस्पेंस हो जाएगा खत्म!
    आज एमपी के मुख्यमंत्री पर जारी सस्पेंस हो जाएगा खत्म!

    HighLights

    1. सीएम पद पर बना हुआ है सस्पेंस
    2. आज होनी है महत्वपूर्ण बैठक

    एएनआई, नई दिल्ली। बीजेपी मध्य प्रदेश विधानसभा में जीत के कई दिन बाद तक सीएम के नाम का एलान नहीं कर सकी है। इसी बीच आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक,  विधायक दल की आज बैठक होनी है। इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है।

    भगवा पार्टी ने जीती हैं 163 सीटें 

    तीन दिसंबर को घोषित हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 66 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा एक सीट अन्य दल को मिली है।

    ये नेता हैं पर्यवेक्षक

    BJP ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के. लक्ष्मण और आशा लकड़ा को मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया गया है। 

    शतचंडी महायज्ञ में पत्नी संग पहुंचे शिवराज

    भोपाल के नेहरू नगर के करुणाधाम आश्रम महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में भारत को विश्वगुरु बनाने की कामना के साथ शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वतोभद्र महामंडल पूजा, देवी देवताओं का आव्हान किया गया। इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना की गई। अग्नि स्थापना हुई।

    महायज्ञ का समापन रविवार को हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस सात दिवसीय महायज्ञ में यज्ञ आहुतियों के साथ-साथ श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।  शतचंडी महायज्ञ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य के साथ महायज्ञ में आहूति दी। दुर्गा सप्तशती के पाठ का वाचन भी किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः MP New CM: शिवराज, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल समेत मुख्यमंत्री की रेस में 6 नाम, डिप्टी सीएम बन सकते हैं ये MLA