विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को I.N.D.I.A के प्रत्याशियों से खतरा! AAP, सपा और जेडीयू ने मैदान में उतारे 89 प्रत्याशी

By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
Published: Wed, 25 Oct 2023 01:52 PM (IST)

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस प्रमुख विपक्षा दल की भूमिका में है। प्रदेश में भाजपा के बाद कांग्रेस ही सबसे बड़ी ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सामने I.N.D.I.A के दलों के प्रत्याशी
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सामने I.N.D.I.A के दलों के प्रत्याशी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सियासी संग्राम में लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दल जोर आजमाइश के लिए मैदान में उतरे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ खड़ा हुआ I.N.D.I.A गठबंधन में भी खींचतान साफ देखी जा रही है। आमल यह है कि यह विपक्षी गठबंधन मध्य प्रदेश में एक-दूसरे के खिलाफ ही प्रत्याशी उतार रहे हैं। ऐसे में मंच पर एकता का प्रदर्शन करने वाला यह I.N.D.I.A गठबंधन, सिर्फ सत्ता की लालसा रखने वाले दलों का एक झुंड ही मालुम पड़ता है।

I.N.D.I.A गठबंधन के प्रमुख दलों में कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी, जेडीयू और रांकपा जैसे दल हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में इनके बीच कोई गठबंधन नहीं है। ये सभी दल यहां एक-दूसरे के कान काटते ही दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में जेडीयू ने एमपी की पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतारे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

कांग्रेस के सामने मुश्किलों का पहाड़

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस प्रमुख विपक्षा दल की भूमिका में है। प्रदेश में भाजपा के बाद कांग्रेस ही सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन उसे अब वोट कटने का डर सता रहा है। I.N.D.I.A गठबंधन के अन्य दलों ने भी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। जिसके बाद अब यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस के वोट प्रतिशत में गिरावट पक्की है और इससे भाजपा को फायदा मिल सकता है।

यहां कांग्रेस का अपनों से मुकाबला

मेहगांव

मेहगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने राहुल भदौरिया को टिकट दिया है। इसी सीट से I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल सपा ने बृजकिशोर सिंह गुर्जर को टिकट दिया है, तो वहीं आम आदमी पार्टी ने सतिंदर भदौरिया को प्रत्‍याशी बनाया है।

सेवड़ा

सेवड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार फूल सिंह बरैया चुनावी मैदान में है, तो वहीं बरैया के खिलाफ सपा के आरडी राहुल अहिरवार और आप की रमणी देवी जाटव चुनाव लड़ेंगी।

शिवपुरी

शिवपुरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने केपी सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इधर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अनूप गोयल को खड़ा किया है।

चाचौड़ा

चाचौड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह के नाम पर दांव खेला है। तो वहीं, आम आदमी पार्टी ने ममता मीणा को प्रत्याशी बनाया है।

महाराजपुर

महाराजपुर विधानसभा सीट से नीरज विनोद दीक्षित कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं आप की ओर से रामजी पटेल चुनावी मैदान में है।

प्रदेश की अन्य सीटों के हाल

बसपा-गोंगपा गठबंधन भी सक्रिय

मध्‍य प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस सहित INDIA गठबंधन के दलों के अलावा बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गठबंधन भी सक्रिय है। गठबंधन प्रदेश की करीब 72 सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं।

प्रदेश में 17 नवंबर को होगा मतदान

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है। प्रदेश की सभी सीटों पर एक ही दिन वोट डाले जाएंगे। एमपी में चुनावों के लिए 21 अक्टूबर 2023 को अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके बाद नामांकन की शुरुआत हुई, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथी 30 अक्टूबर 2023 है। अगर कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहता है तो वो 2 नवंबर तक कर सकता है। जिसके बाद 17 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर 2023 को होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।