Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Assembly Polls: कार्यकर्ता महाकुंभ में PM मोदी आज भरेंगे जोश, दिलाएंगे विजय संकल्प

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 12:05 AM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ विजय संकल्प दिलाएंगे। प्रधानमंत ...और पढ़ें

    PM मोदी का भोपाल दौरा (फोटो: एएनआई)
    PM मोदी का भोपाल दौरा (फोटो: एएनआई)

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री का सितंबर में मध्य प्रदेश का यह दूसरा दौरा
    2. नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने को लेकर महिलाओं में उत्साह

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) सोमवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ विजय संकल्प दिलाएंगे। जनता का आशीर्वाद लेने के लिए तीन सितंबर से भाजपा की ओर से निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा का औपचारिक समापन भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर इस महाकुंभ में होगा।

    विंध्य, महाकोशल, मालवा, ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड से निकाली गई यात्राएं 21 दिनों में 10,880 किलोमीटर का सफर तय कर 223 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरीं।

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी को भी पसंद आई नैनीताल की घोड़ा लाइब्रेरी, मन की बात कार्यक्रम में की सराहना

    MP में PM मोदी का इस माह दूसरा दौरा 

    प्रधानमंत्री का सितंबर में मध्य प्रदेश का यह दूसरा दौरा है। इसके पहले वह 14 सितंबर को सागर जिले के बीना में बीना रिफाइनरी के पेट्रो केमिकल्स कांप्लेक्स का भूमिपूजन करने आए थे। इसके पहले वह शहडोल, सागर और भोपाल भी आ चुके हैं।

    भोपाल में यह उनका दूसरा बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके पहले उन्होंने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत यहां से वर्चुअली संवाद किया था। महाकुंभ में प्रदेशभर से 10 लाख कार्यकर्ता के आने का लक्ष्य है।

    यह भी पढ़ें: 13वीं शताब्दी की वास्तुकला से लेकर शांति निकेतन तक, PM मोदी ने सुनाई भारत की गौरव गाथा

    महिला सदस्य करेंगी अभिनंदन

    संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने को लेकर महिलाओं में उत्साह है। प्रदेश में शिवराज सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया है। इन ऐतिहासिक कार्यों के प्रति धन्यवाद देने के लिए पार्टी की महिला कार्यकर्ता पार्टी ध्वज के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगी।

    खबरें और भी