Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: आजादी के समय राष्ट्र निर्माण का जो जज्बा था, वो कांग्रेस ने परिवार भक्ति में कुचला, नीमच में बोले पीएम मोदी

    By Abhinav AtreyEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 07:32 PM (IST)

    पीएम मोदी ने कहा आजादी के समय राष्ट्र निर्माण का जो जज्बा था वो कांग्रेस ने एक परिवार की भक्ति में कुचल कर रख दिया। कांग्रेस की सरकार चाहे केंद्र में ...और पढ़ें

    कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए हैं- पीएम मोदी (फोटो, एक्स)
    कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए हैं- पीएम मोदी (फोटो, एक्स)

    HighLights

    1. कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए हैं- पीएम मोदी
    2. अपनी मानसिकता के कारण कांग्रेस राज्यों से साफ होती चली गई- मोदी
    3. कांग्रेस देश में अस्थिरता फैलाना चाहती है- पीएम मोदी

    डिजिटल डेस्क, नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (9 नवंबर) को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए नीमच जिले पहुंचे। यहां उन्होंने एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रैली में आई जनता के बीच उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। 

    उन्होंने कहा कि ये आशीर्वाद, एमपी के विकास को है, एमपी की समृद्धि को है। ये आशीर्वाद, भाजपा के ट्रैक रिकॉर्ड को है। ये आशीर्वाद, मोदी की गारंटी के लिए है। पीएम मोदी ने कहा, सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस ने हमेशा बांटो और राज करो की नीति अपनाई है। कांग्रेस की कुनीति से देश में आतंक और अराजकता को बढ़ावा मिला है।

    कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए हैं- पीएम मोदी

    उन्होंने आगे कहा, "आजादी के समय राष्ट्र निर्माण का जो जज्बा था, वो कांग्रेस ने एक परिवार की भक्ति में कुचल कर रख दिया। कांग्रेस की सरकार चाहे केंद्र में रही हो या फिर राज्य में, उसने हमेशा भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने लाखों परिवारों का जीवन बदला है।"

    मानसिकता के कारण कांग्रेस राज्यों से साफ होती चली गई- मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस की इसी मानसिकता के कारण एक के बाद एक कई राज्यों से कांग्रेस साफ होती चली गई है। जबकि, भाजपा एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए काम कर रही है। भाजपा, राज्य के विकास से देश के विकास के मंत्र पर काम कर रही है।"

    खबरें और भी

    कांग्रेस देश में अस्थिरता फैलाना चाहती है- पीएम मोदी

    उन्होंने कहा, "कांग्रेस देश में अस्थिरता फैलाना चाहती है, अराजकता फैलाना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस ने ना जाने किस-किस से गुप्त समझौते किए हुए हैं। विदेश के जो लोग खुलेआम भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं, कांग्रेस अब उनके साथ खड़ी नजर आती है। इसलिए मध्य प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से बहुत सतर्क रहना है।"

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस देश के लिए सिर्फ समस्या पैदा करना जानती है, उसके पास कोई समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा, "महात्मा गांधी कहते थे कि ईमानदारी से शासन चलाना चाहिए, देश में राम राज्य लाना चाहिए। लेकिन कांग्रेस ने एक तरफ भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया और दूसरी तरफ भगवान राम को भी काल्पनिक बता दिया।"

    ये भी पढ़ें: MP Polls 2023: चुनावी मौसम में नर्मदा घाटी के इस गांव में नहीं आया कोई उम्मीदवार, मतदाता निहारते रहे रास्ता