Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Polls 2023: बहन-बेटियों संग CM शिवराज ने मनाया भाई दूज; बोले- मैं बहुत खुश हूं, बहनों का मिल रहा प्रेम

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 03:58 PM (IST)

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदान से एक दिन पहले बहनों संग भाई दूज का त्योहार मनाया। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कल भाई दूज था लेकिन मैं चुनाव ...और पढ़ें

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फोटो: @OfficeofSSC)
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फोटो: @OfficeofSSC)

    पीटीआई, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भाई दूज का त्योहार मनाया। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज ने मतदान से एक दिन पहले बहन-बेटियों के संग भाई दूज मनाया। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज बुधवार को भाई दूज के दिन चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। इस वजह से उन्होंने गुरुवार को भाई दूज मनाया।

    एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वायरल हो रहा है जिसमें शिवराज सिंह चौहान बहन-बेटियों के संग दिखाई दे रहे हैं।

    क्या कुछ बोले CM शिवराज?

    बकौल एजेंसी, मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कल भाई दूज था, लेकिन मैं चुनाव प्रचार में व्यस्त था। आज बहनों ने मुझे बुलाया, इसलिए मैं उनसे मिलने आया। मैं बहुत खुश हूं और बहनों के हाथ का बनाया हुआ भोजन कर रहा हूं और बहनों का स्नेह और प्रेम मुझे मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: 'हमें जो करना था हमने किया', कमलनाथ का दावा- चुनावों में कांग्रेस की होगी जीत, ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी साधा निशाना

    भोजन पर बहनों के साथ बातचीत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कई चर्चाएं हुई हैं। योजनाओं का लाभ मिल रहा है, लेकिन मैं इससे संतुष्ठ नहीं हूं। अभी तो हम पैसा खाते में डाल रहे हैं और यह तीन हजार रुपये तक जाएंगे, लेकिन आगे लखपति बहना बनाएंगे और उसके लेकिन योजना तैयार है। स्वसहायता समूह की माध्यम से हम कई काम शुरू कर रहे हैं। ऐसे में बहनों के समूह बनेंगे।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियां जोरों पर, कल 230 विधानसभा सीटों पर होना है मतदान

    मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि बहनों की कम से कम एक लाख रुपये सालाना आमदनी हो, यह मेरी लखपति बहना योजना है। अब इसको क्रियान्वित होने पर जुटूंगा और मरने से पहले अपनी बहनों को लखपति बनाकर जाऊंगा।

    खबरें और भी