Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंदौर में कांग्रेस पर बरसे राजनाथ, बोले- हम चंद्रयान लैंड करा चुके, पर उनका 'राहुलयान' लॉन्च तक नहीं हुआ

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 12:09 AM (IST)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंदौर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को हिन्दुस्तान का दिल कहा ...और पढ़ें

    इंदोर में राजनाथ सिंह ने रैली को किया संबोधित (फोटो: @rajnathsingh)
    इंदोर में राजनाथ सिंह ने रैली को किया संबोधित (फोटो: @rajnathsingh)

    जेएनएन, इंदौर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को इंदौर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का चंद्रयान टेकऑफ कर रहा है और लैंडिंग भी कर रहा है। हॉलीवुड की एक फिल्म से भी कम बजट में चंद्रयान का मिशन पूरा हो गया, लेकिन कांग्रेस के राहुलयान का न तो टेकऑफ हो पा रहा है और न ही लैंडिंग हो पा रही है।

    क्या कुछ बोले राजनाथ सिंह?

    बता दें कि राजनाथ सिंह रविवार को इंदौर में भाजपा प्रत्याशी और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को हिन्दुस्तान का दिल कहा गया है। मैं मानता हूं कि अगर मध्य प्रदेश भारत का दिल है तो इंदौर उस दिल की धड़कन है और इंदौर की धड़कन उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय हैं।

    इस दौरान राजनाथ सिंह ने राम मंदिर, धारा-370, पूर्ववर्ती दिग्विजय सिंह सरकार के दौरान मध्य प्रदेश की खस्ताहाल सड़क इत्यादि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश भारत का संभवतः अकेला प्रदेश है जहां पर औद्योगिक विकास दर 24 फीसदी है। इंदौर में जब ग्लोबल इनवेस्टर समिट हुआ था, तो 15 लाख 42 हजार करोड़ रूपये के एमओयूज पर दस्तखत हुए थे।

    यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने MP को बीमारू राज्य बनाने का किया काम', उज्जैन में अमित शाह बोले- BJP ने कोने-कोने तक पहुंचाया विकास

    कमलनाथ पर बरसे राजनाथ सिंह

    राजनाथ सिंह ने कमलनाथ के 15 माह के कार्यकाल को लेकर कहा कि जब उनकी यहां सरकार थी तो केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आठ लाख आवास स्वीकृत किए थे, मगर यहां पर कांग्रेस सरकार ने दो लाख आवास लौटा दिए।। कमलनाथ सरकार ने किसान सम्मान निधि रोक दी थी, उन्हें डर था कि कहीं इसका श्रेय मोदी सरकार को न मिल जाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'मेरा कौन सा उद्योग है? शिवराज यह बताएं, जनता सब जानती है'; कमलनाथ का CM चौहान पर पलटवार