विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभी चुनाव हुए तो दिल्ली में भाजपा सरकार, बढ़ा मनोज तिवारी का कद

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 26 Apr 2017 09:04 AM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 03:44 PM (IST)

भाजपा की जीत का सेहरा मनोज तिवारी के सिर भी बंधेगा और इस जीत के बाद मनोज तिवारी का कद पार्टी के भीतर और भी बड़ा हो जाएगा।

अभी चुनाव हुए तो दिल्ली में भाजपा सरकार, बढ़ा मनोज तिवारी का कद
अभी चुनाव हुए तो दिल्ली में भाजपा सरकार, बढ़ा मनोज तिवारी का कद

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना के रुझान परिणाम में तब्दील हुए तो इस चुनाव परिणाम का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ने वाला है। भाजपा दिल्ली में इस जीत से न सिर्फ अपनी आगे की रणनीति को नई धार देगी, बल्कि 2019 से पहले भाजपा विरोधी मुहिम की कवायद को भी काफी पीछे धकेल देगी। वहीं भाजपा के पक्ष में रुझानों को मोदी लहर माना जा रहा है। 

भाजपा की जीत से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीधे सदमा लगेगा। यह सदमा पंजाब और गोवा की हार के बाद बड़ा होगा, क्योंकि इसे केजरीवाल के प्रति जनता के मोह भंग के तौर पर भी देखा जाएगा। वहीं, रुझान-परिणाम एक रहे तो भाजपा का ग्राफ देश भर में एक बार फिर से काफी तेजी से बढ़ेगा।

यह भी पढ़ेंः MCD चुनाव नतीजों से तय होगा दिल्ली के कई दिग्गज नेताओं का कद 

भाजपा के पक्ष में माहौल और मजबूत होगा। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और ताकतवर होकर उभरेगी। भाजपा के भीतर की सियासत के लिहाज से भी इस जीत का बड़ा महत्व होगा। सांसद मनोज तिवारी को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार दिल्ली में एमसीडी का चुनाव हो रहा है।

ऐसे में भाजपा की जीत का सेहरा मनोज तिवारी के सिर भी बंधेगा और इस जीत के बाद मनोज तिवारी का कद पार्टी के भीतर और भी बड़ा हो जाएगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।