यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मिजो नेशनल फ्रंट और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू', जयराम रमेश ने मिजोरम में कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा
कांग्रेस ने मिजोरम में सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा है कि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) रणनीति के तहत भाजपा से अलग होने का दावा कर रही है लेकिन दो ...और पढ़ें

एएनआई, आइजोल। कांग्रेस ने मिजोरम में सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा है कि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) रणनीति के तहत भाजपा से अलग होने का दावा कर रही है, लेकिन दोनों दल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
मिजोरम में कांग्रेस को जीत का भरोसा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने शुक्रवार को आइजोल में पत्रकारों से बात करते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का भरोसा जताया।
जयराम रमेश ने कहा कि एमएनएफ रणनीतिक तौर पर अब कह रह रही है कि वह भाजपा से अलग हो चुकी है, लेकिन हम जानते हैं कि एमएनएफ और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहूल हैं। जोराम पीपुल्स मूवमेंट एक नई पार्टी है, लेकिन इसके पास न कोई कार्यक्रम है, न संगठन है और न ही विचारधारा है। एमएनएफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में भाजपा की सहयोगी दल है।
मिजोरम में सात नवंबर को चुनाव
हाल में मिजोरम के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष जोरामथंगा ने कहा था कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ेगी। 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान सात नवंबर को होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

