Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mizoram Election: मिजोरम में राहुल गांधी ने भाजपा पर वंशवाद का लगाया आरोप, बोले- पार्टी में कई वंशवादी नेता

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 09:37 PM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वंशवाद को लेकर मंगलवार को भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई बच्चे वंशवादी हैं। अमित शाह का बेटा वास्तव ...और पढ़ें

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिजोरम में एक सभा को संबोधित करते हुए। (फोटो- एएनआई)
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिजोरम में एक सभा को संबोधित करते हुए। (फोटो- एएनआई)

    पीटीआई, आइजोल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वंशवाद को लेकर मंगलवार को भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई बच्चे वंशवादी हैं। अमित शाह का बेटा वास्तव में क्या कर रहा है? राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है? अनुराग ठाकुर राजवंशी नहीं तो क्या हैं? पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए चुनावी राज्य मिजोरम की यात्रा के दौरान राहुल आइजोल में राहुल संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

    देश के 60 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है आईएनडीआईए

    उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन आईएनडीआईए देश के 60 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है, जोकि भाजपा से अधिक है। विपक्षी गठबंधन अपने मूल्यों, संवैधानिक ढांचे और धर्म या संस्कृति से परे लोगों की खुद को अभिव्यक्त करने और सद्भाव से रहने की स्वतंत्रता को संरक्षित कर भारत की अवधारणा की रक्षा करेगा।

    यह भी पढ़ेंः 'कांग्रेस एक परिवार से चलने वाली पार्टी है', शशि थरूर बोले- I.N.D.I.A गठबंधन से राहुल गांधी ही बनेंगे PM चेहरा

    एमएनएफ और जेडपीएम का इस्तेमाल कर रही भाजपाः राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मिजोरम की दोनों प्रमुख पार्टियां सत्तारुढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) का इस्तेमाल भाजपा ईसाई बहुल राज्य में पैर जमाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस मिजोरम में सत्ता में आती है तो बुजुर्गों को दो हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन, 750 रुपये में गैस सिलेंडर और उद्यमियों को समर्थन देगी।

    भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि देश के लिए उनका दृष्टिकोण हमसे अलग है। आरएसएस का मानना है कि भारत को एक ही विचारधारा और संगठन द्वारा शासित किया जाना चाहिए और हम इसका विरोध कर रहे हैं। हम विकेंद्रीकरण में विश्वास करते हैं जबकि भाजपा का मानना है कि सभी निर्णय दिल्ली में लिए जाने चाहिए।

    खबरें और भी

    सभी राज्यों में होगा कांग्रेस की जीतः राहुल गांधी

    उन्होंने दावा कि कांग्रेस मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव जीतेगी। किसी को भी कांग्रेस को कम नहीं आंकना चाहिए।उन्होंने भाजपा पर देश के संपूर्ण संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

    यह भी पढ़ेंः Mizoram Election 2023: BJP और RSS पर राहुल गांधी का प्रहार, बोले- मिजोरम के लोगों के लिए है खतरा

    उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्य भाजपा और आरएसएस के हमलों का सामना कर रहे हैं। यह धार्मिक आस्थाओं की बुनियाद के लिए खतरा है। हम चाहते हैं कि मिजोरम के लोग अपने भविष्य को लेकर सही निर्णय लें और वे खुद को, अपनी धार्मिक या सामाजिक प्रथाओं को व्यक्त करने में सहज महसूस करें।

    उन्होंने कहा कि हम राज्य के लोगों को सत्ता सौंपने में विश्वास करते हैं। आइजल में राहुल दोपहिया टैक्सी पर पीछे बैठकर सवारी करते भी दिखे। राहुल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला से जरकावत क्षेत्र में उनके आवास पर भी मुलाकात की।