विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nuapada Bypoll 2025 : BJP के जय ढोलकिया ने 82,911 वोटों से बनाई रिकॉर्ड बढ़त

By santosh kumar pandyeEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 14 Nov 2025 10:54 AM (IST)

ओडिशा के नुआपाड़ा में उपचुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया शुरूआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। ...और पढ़ें

समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्‍याशी जय ढोलकिया।

समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्‍याशी जय ढोलकिया।

HighLights

  1. भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया आगे

  2. कड़ी सुरक्षा में मतगणना जारी

  3. परिणाम आज शाम तक संभव

जागरण संवाददाता, नुआपाड़ा। ओडिशा के नुआपाड़ा में उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम से मतगणना हो रही है। भाजपा के जय ढोलकिया फिलहाल आगे चल रहे हैं। 

26वें राउंड में भाजपा को 122898, कांग्रेस को 39987 और बीजद को 38011 वोट मिले हैं। इस तरह भाजपा के उम्मीदवार जय ढोलकिया 82911 वोट से आगे चले रहे हैं।

25 वें राउंड की मतगणना में भाजपा 120466 वोट, कांग्रेस को 39085 वोट, बीजद को 37464 वोट मिले। वहीं 24वें राउंड में भाजपा को 1,16,159, कांग्रेस को 37,625 और बीजद को 36,023 वोट मिले।

23वें राउंड में भाजपा को 1,12,587, कांग्रेस को 36,445 और बीजद को 34,361 वोट हासिल किया। 22वें राउंड में भाजपा को 1,08,240, कांग्रेस को 35,101 और बीजद को 33,088 वोट मिले। 21वें राउंड में भाजपा को 1,03,083, कांग्रेस को 33,858 और बीजद को 32,052 वोट मिले।

20वें राउंड की गिनती में भाजपा को 97,789, कांग्रेस को 32,191 और बीजद को 30,423 वोट मिले। उन्नीसवें राउंड की मतगणना में भाजपा को 92947, कांग्रेस को 30634 व बीजद को 29026 वोट, अठारहवें राउंड की मतगणना में भाजपा को 88,278, कांग्रेस को 28,366 और बीजद को 27,438 वोट मिले हैं। 

सत्रहवें राउंड में भाजपा को 83,572 वोट मिले, जबकि बीजद को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस 26,753 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और बीजद 26,203 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चली गई है।

सोलहवें राउंड में भाजपा को 78,507, बीजद को 24,635 और कांग्रेस को 24,251 वोट मिले। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए नुआपाड़ा की जनता को धन्यवाद दिया। 

पंद्रहवें राउंड में भाजपा को 73,745, बीजद को 23,089 और कांग्रेस को 22,618 वोट मिले। भाजपा के जय ढोलकिया 50,000 से अधिक वोटों के मार्जिन से आगे चल रहे हैं। 

चौदहवें राउंड में भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया को 68,564 वोट, बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया को 21,851 वोट और कांग्रेस को 21,460 वोट प्राप्त हुए। गौरतलब है कि जय ढोलकिया ने तेरहवें राउंड में ही नुआपाड़ा के पूर्व विधायक और अपने पिता राजेंद्र ढोलकिया का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक वोट हासिल कर लिए थे।

बता दें कि 2024 ओडिशा विधानसभा चुनाव में नुआपाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया के पिता राजेंद्र ढोलकिया को बीजू जनता दल (BJD) के उम्मीदवार के रूप में कुल 61,822 वोट मिले थे। तेरहवें राउंड में भाजपा ने अपनी बढ़त और मजबूत करते हुए 63522, बीजद को 20288 व कांग्रेस को 20103 वोट मिले हैं। 

बारहवें राउंड में भाजपा ने 59,366 वोट हासिल किए। बीजद को इस राउंड में 19,053 और कांग्रेस को 17,437 वोट प्राप्त हुए। ग्यारहवें राउंड में भाजपा को 54,980, बीजद को 18,184 और कांग्रेस को 15,337 वोट मिले।

दसवें राउंड की गिनती में भाजपा को 50,333, बीजद को 17,101 व कांग्रेस को 13,751 वोट मिले। नौवें राउंड में भी भाजपा ने बढ़त बनाए रखी और 45,251 वोट हासिल किए। वहीं बीजद को 14,784 तथा कांग्रेस को 11,957 वोट मिले। 

आठवें राउंड में भाजपा ने अपनी बढ़त जारी रखते हुए 41,520 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस को 10,649 और बीजद को 12,632 वोट प्राप्त हुए। सातवें राउंड में भाजपा को 36,088, बीजद को 10,742 और कांग्रेस को 9,474 वोट मिले।

भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि नुआपाड़ा की जनता की जीत है। उन्‍होंने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है।

नुआपाड़ा उपचुनाव के सातवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है, जिसमें भाजपा को 36,088, बीजद को 10,742 और कांग्रेस को 9,474 वोट मिले। उपचुनाव में रिकॉर्ड 83.45% मतदान हुआ है।

परिणाम आज शाम तक घोषित होने की संभावना है, जिस पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हुई हैं। चौथे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। वे 18,903 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार घासी राम मांझी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6,088 वोट हासिल किए और तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं बीजद उम्मीदवार स्नेहांगिनी छुरिया 5,320 वोट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। पांचवें राउंड में भाजपा को 25,195 वोट, कांग्रेस को 6,797 वोट और बीजद को 6,538 वोट मिले।

इसके बाद छठवें राउंड के परिणामों में भाजपा ने अपना दबदबा जारी रखा। इस राउंड में भाजपा को 30,641 वोट, कांग्रेस को 7,891 वोट और बीजद को 8,646 वोट प्राप्त हुए। इस राउंड के बाद कांग्रेस फिर से तीसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि बीजद दूसरे स्थान पर आ गई।

कुल मिलाकर छह राउंड की गिनती के बाद भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है और मुकाबला लगातार रोचक होता जा रहा है। ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से 8 :30 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डाक मतपत्रों की गिनती से सम्पन्न हुई।

इसके बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएमसे मतगणना त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में चल रही है। भाजपा के जय ढोलकिया 14370 वोट मिले हैं। वे 10013 से आगे चल रहे हैं। बीजद की स्नेहांगीनि छुरिया को 4357 और कांग्रेस के घासीराम माझी 3530 को मिले हैं। 

नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार घासी राम मांझी ने चौथे राउंड में मजबूत प्रदर्शन करते हुए 6,088 वोट हासिल किए और सीधे तीसरे स्थान से उछलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया को 5,320 वोट मिले, जिससे वे तीसरे पायदान पर खिसक गईं।

मतगणना के पांचवें राउंड के आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं, जिनमें भाजपा ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। इस राउंड में भाजपा को 25,195 वोट, कांग्रेस को 6,797 वोट और बीजद को 6,538 वोट मिले हैं। 

लगातार बढ़त के साथ भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया मजबूत स्थिति में बने हुए हैं। कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में सुधार दिखाते हुए दूसरे स्थान को पकड़ा है, जबकि बीजद तीसरे नंबर पर फिलहाल संघर्ष कर रही है। 
इस प्रक्रिया पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हैं। ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम से निकालकर जब टेबलों पर लाई गईं, तो प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें तेज हो गईं।
 
हर राउंड के बाद माहौल और रोमांचक होता जा रहा है। सत्ताधारी दल अपनी पकड़ बनाए रखने की उम्मीद कर रहा है, वहीं विपक्षी उम्मीदवारों को भरोसा है कि इस बार जनता बदलाव का जनादेश देगी। कौन मारेगा बाजी। 
 
ईवीएम से मतगणना तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच चालू है। गिनती कार्य Election Commission of India द्वारा सीसीटीवी निगरानी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग सहित नियंत्रित किया जा रहा है।

मतों की गिनती 14 टेबलों पर 26 राउंड में होगी। आज सुबह 8 :30 बजे से मतदान मशीनों से वोट गिने जा रहे हैं। सत्तारूढ़ दल अपनी स्थिरता बनाए रखने की उम्मीद जता रहा है, जबकि विपक्षी दलों को परिवर्तन की लहर का भरोसा है।

इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें जय ढोलकिया (भाजपा), स्नेहांगिनी छुरिया (बीजद) तथा घासीराम माझी (कांग्रेस) प्रमुख हैं। उपचुनाव में रिकॉर्ड 83.45% मतदान दर्ज हुआ। 

वर्तमान में भाजपा के जय ढोलकिया 4,904 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया को 1,357 एवं कांग्रेस को 1,308 वोट मिले हैं। मतगणना जारी है और परिणाम आज शाम घोषित होने की संभावना है। दूसरे राउंड की गिनती भी पूरी होने के नजदीक है। दूसरे राउंड की गिनती के परिणाम थोड़ी ही देर में आने की उम्‍मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।