यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha Election: लोकसभा सांसद अर्क केशरी देव ने थामा भाजपा का दामन, लोक सभा में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
कालाहांडी के पूर्व सांसद अर्क केशरी देव अपनी पत्नी मालबिका के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ओडिशा अध्यक्ष मनमोहन सामल कालाहांडी के सांसद बसंत पंडा ...और पढ़ें

भुवनेश्वर,जागरण संवाददाता। कालाहांडी के पूर्व सांसद अर्क केशरी देव अपनी पत्नी मालबिका के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ओडिशा अध्यक्ष मनमोहन सामल, कालाहांडी के सांसद बसंत पंडा और विधायक प्रदीप्त नायक की मौजूदगी में अर्क केशरी और मालबिका भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद अर्क केसरी देव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे कालाहांडी के लोगों की सलाह के बाद भाजपा में शामिल हुए हैं।
अर्क केशरी 2013 में बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हुए थे और 2014 के आम चुनाव में कालाहांडी लोकसभा सीट के लिए चुने गए थे। हालांकि, 2019 के चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बीजद छोड़ दी थी।
यहां उल्लेखनीय है कि अर्क केशरी देव के पिता बिक्रम केशरी देव भाजपा उम्मीदवार के रूप में 12 वीं, 13 वीं और 14 वीं लोकसभा चुनावों के दौरान तीन बार कालाहांडी लोकसभा सीट जीती थी। 2013 में अपने पिता की मृत्यु के बाद अर्क केशरी देव बीजद में शामिल हो गए थे।