Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुडुचेरी में भाजपा-अन्नाद्रमुक के साथ एआइएनआरसी का हुआ गठबंधन, पार्टी 16 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

    By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
    Updated: Tue, 09 Mar 2021 10:25 PM (IST)

    Puducherry Assembly Election 2021 तीनों दलों के बीच हुए समझौते के मुताबिक एआइएनआरसी 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 30 सदस्यीय विधानसभा की बाकी 14 सीटों पर ...और पढ़ें

    2019 के लोकसभा चुनाव में भी तीनों दल आए थे साथ।
    2019 के लोकसभा चुनाव में भी तीनों दल आए थे साथ।

    पुडुचेरी, एजेंसियां। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अन्नाद्रमुक-भाजपा के साथ आल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआइएनआरसी) का गठबंधन हो गया है। पार्टी ने अगले महीने होने वाले चुनाव में गठबंधन की जीत का भरोसा जताया है।

    तीनों दलों के बीच हुए समझौते के मुताबिक, एआइएनआरसी 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 30 सदस्यीय विधानसभा की बाकी 14 सीटों पर भाजपा और अन्नाद्रमुक अपने प्रत्याशी उतारेंगे। पुडुचेरी के भाजपा प्रभारी निर्मल कुमार सुराना ने कहा कि भाजपा-अन्नाद्रमुक के बीच सीट बंटवारे को लेकर जल्द फैसला हो जाएगा।

    दरअसल, मुख्यमंत्री पद को लेकर मामला अटका था। भाजपा ने कहा है कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। एआइएनआरसी चाहती थी कि उसके संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी को गठबंधन का सीएम प्रत्याशी घोषित किया जाए।

    2019 के लोकसभा चुनाव में भी तीनों दल आए थे साथ

    पिछले चुनाव में ये तीनों ही दल अलग-अलग लड़े थे। तब एआइएनआरसी को आठ सीटें मिली थीं। अन्नाद्रमुक को चार सीटों पर जीत मिली थी, जबकि भाजपा को कोई सीट नहीं मिल पाई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में तीनों दल साथ आए थे।

    पुडुचेरी में छह अप्रैल को एक चरण में होगा मतदान

    गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो गया है। पुडुचेरी में 6 अप्रैल को एक चरण में सभी 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। मतगणना 2 मई को होगी। पुडुचेरी में चुनाव की अधिसूचना 12 मार्च को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तिथि 19 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च और नाम वापसी की तिथि 22 मार्च है। 

    खबरें और भी