विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब 2019 में NDA ने मत्स्य मंत्रालय बनाया तब राहुल गांधी छुट्टी पर थे- अमित शाह

By TaniskEdited By:
Published: Sun, 28 Feb 2021 03:49 PM (IST)

पुडुचेरी के कराईकल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने राहुल के समर्पित ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (फोटो- एएनआइ)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (फोटो- एएनआइ)

पुडुचेरी, एएनआइ। पुडुचेरी के कराईकल में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने राहुल के समर्पित मत्स्य मंत्रालय नहीं होने का दावे पर निशाना साधते हुए कहा कि जब एनडीए ने 2019 में यह मंत्रालय बनाया गया, तब कांग्रेस नेता छुट्टी पर थे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने सवाल किया था कि मत्स्य विभाग क्यों नहीं है? मैं लोगों से जानना चाहता हूं कि क्या वे ऐसा नेता चाहते हैं, जो यह न जानता हो कि मत्स्य विभाग 2 वर्षों  (2019 से) से अस्तित्व में है। पुडुचेरी पर शासन करने के लिए कांग्रेस पार्टी की क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता चार टर्म से लोकसभा में है, उसे ये मालूम नहीं है कि दो साल से देश में मत्स्य पालन विभाग है। क्या ये पार्टी पुडुचेरी का कल्याण कर सकती है?

बता दें कि राहुल गांधी ने पुडुचेरी में एक बैठक में मत्स्य पालन के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने की मांग की थी। उन्होंने 24 फरवरी को केरल के थंगासेरी में समुद्र तट पर मछुआरों से बातचीत के दौरान यब हात कही। यह टिप्पणी 24 फरवरी को कोल्लम के थांगस्सेरी में मछली पकड़ने के समुदाय के साथ बातचीत में आई थी। जैसे हमारे किसान जमीन पर खेती करते हैं, वैसे ही आप समुद्र में करते हैं। दिल्ली में किसानों का मंत्रालय है, आप के पास नहीं है। दिल्ली में आपके लिए कोई नहीं बोलता। पहली चीज मैं यह करना चाहूंगा कि भारत के मछुआरों को समर्पित एक मंत्रालय होना चाहिए, ताकि आपके मुद्दों का बचाव और संरक्षण हो सके।

राहुल गांधी ने इस महीने की शुरुआत में पुडुचेरी में इसी तरह का बयान दिया था। यहां भी उन्होंने मत्स्य पालन के लिए एक अलग मंत्रालय स्थापित करने की मांग की थी। कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तत्काल बयान सामने आया था। उन्होंने इसे लेकर राहुल गांधी की आलोचना की थी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।