Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Puducherry Assembly Election 2021: कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की

    By Nitin AroraEdited By:
    Updated: Wed, 17 Mar 2021 08:54 AM (IST)

    पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को मतदान होगा। हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार जिसमें मुख्यमंत्री वी न ...और पढ़ें

    Puducherry Assembly Election 2021: कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की
    Puducherry Assembly Election 2021: कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की

    पुदुचेरी, एएनआइ। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इससे पहले दिन में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बता दें कि पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को मतदान होगा।

    30 विधानसभा सीटों में से पांच अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। पुडुचेरी की 15 विधानसभाओं के लिए 10,02,589 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। बता दें कि हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार, जिसमें मुख्यमंत्री वी नारायणसामी थे, अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले गिर गई थी।

    नारायणसामी ने पांच कांग्रेस और एक द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) विधायकों के इस्तीफे के बाद 33 सदस्यीय सदन (तीन नामांकित सहित) में एक फ्लोर टेस्ट से पहले 22 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था। 23 फरवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नारायणसामी और उनके मंत्रिपरिषद के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। वहीं, पुदुचेरी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रभारी, दिनेश गुंडु राव ने बताया कि पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी केंद्र शासित प्रदेश में 2021 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

    बता दें कि 2016 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 15 सीटें, अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस ने आठ सीटें, एआईएडीएमके ने चार सीटें, डीएमके के दो विधायकों ने जीत हासिल की। भाजपा कोई सीट नहीं जीत सकी।

    खबरें और भी