Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assembly Election 2021: केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

    By TaniskEdited By:
    Updated: Tue, 30 Mar 2021 09:02 AM (GMT+05:30)

    केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एनडीए के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह ...और पढ़ें

    पुडुचेरी में आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
    पुडुचेरी में आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।

    पुडुचेरी, एजेंसियां। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। सबसे पहले वह केरल के पलक्कड़ में रैली संबोधित करने वाले हैं। इसके मद्देनजर यहां तैयारी शुरू हो गई है। इसके बाद व तमिलनाडु जाएंगे। फिर शाम को वह पुडुचेरी का दौरा करेंगे और रैली संबोधित करेंगे। बता दें कि तीनों राज्यों में एक ही चरण में छह अप्रैल को चुनाव होने हैं। वहीं दो मई को नतीजे आएंगे। 

    प्रधानमंत्री मोदी की रैली के मद्देनजर पुडुचेरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही 29-30 मार्च तक यहां ड्रोन और अन्य मानव रहित यान (UAV) की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री का यह पुडुचेरी का दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 25 फरवरी को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कई केंद्र प्रायोजित विकास परियोजनाओं का अनावरण भी किया था। भाजपा सूत्रों के अनुसार वह यहां एएफटी थिदल में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे।

    पुडुचेरी में एनडीए का नेतृत्व एनआइएनआरसी करती है। पार्टी 30 निर्वाचन क्षेत्रों में से 16 में चुनाव लड़ रही है। जबकि भाजपा नौ और एआइएडीएमके पांच सीटों से चुनाव लड़ रही है। एनआइएनआरसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी दो सीटों-थातांचवडी और यानम से चुनाव लड़ रहे हैं। 

    केंद्रीय शासित प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए  केंद्रीय शासित प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 29-30 मार्च तक यहां ड्रोन और अन्य मानव रहित यान (UAV) की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी पुरवा गर्ग ने  एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ड्रोन और अन्य मानवरहित हवाई वाहनों के उड़ान पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरे पुडुचेरी में धारा 144 के तहत एक आदेश लगा दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी