Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Puducherry Assembly Election: पुडुचेरी चुनाव के लिए भाजपा ने नौ उम्मीदवारों की घोषणा की

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 17 Mar 2021 08:13 AM (IST)

    पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को मतदान होगा। 1002589 मतदाता उम्मीदवारों की किसमत का फैसला करेंगे। 22 फरवरी को मुख्यमंत्री वी नारायणसाम ...और पढ़ें

    नारायणसामी के अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।
    नारायणसामी के अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।

    पुडुचेरी, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को आगामी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की। प्रमुख उम्मीदवारों में लॉस्पेट विधानसभा सीट से वी समिनाथन, मन्नादीपेट सीट से ए नामासिवम, कामराजनगर सीट से ए जॉन कुमार और कलापेट विधानसभा सीट से पीएमएल कल्याणसुंदरम चुनाव लड़ेंगे। पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को मतदान होगा।

    इसके अलावा, जे सरवण कुमार ओसुडु विधानसभा सीट से और इमबलम आर सेलवन मनावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 30 विधानसभा सीटों में से पांच अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। पुडुचेरी की 15 विधान सभा के लिए 10,02,589 मतदाता उम्मीदवारों का चयन करेंगे। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले ही केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई।

    नारायणसामी के खेमे से पांच कांग्रेस और एक द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) विधायकों के इस्तीफे के बाद 33 (तीन नोमिनेटिड) सदस्यीय सदन में बहुमत साबित नहीं कर सके और फ्लोर टेस्ट से पहले 22 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था। 23 फरवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नारायणसामी और उनके मंत्रिपरिषद के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। 2016 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 15 सीटें, अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस ने आठ सीटें, एआईएडीएमके ने चार सीटें, डीएमके ने दो विधायकों को जीत मिली थी।