विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Puducherry Assembly Elections 2021: पुडुचेरी के लिए कांग्रेस घोषणा पत्र में मुफ्त कोरोना टीके का वादा

By TaniskEdited By:
Published: Sun, 28 Mar 2021 12:20 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 08:19 PM (IST)

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश ...और पढ़ें

प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया।
प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया।

पुडुचेरी, प्रेट्र। पुडुचेरी के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सभी के लिए मुफ्त कोविड-19 वैक्सीन का वादा किया है। इसके अलावा नीट और नई शिक्षा नीति को दरकिनार करने, घर के मुखिया को हर माह 1000 रुपये की सहायता, मिलें खोलने तथा शहीदों के आश्रित के लिए पेंशन में वृद्धि करने का भी वादा किया गया है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने रविवार को चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में कराइकाल में कृषि विश्वविद्यालय और पुडुचेरी में कानून विश्वविद्यालय खोलने का वादा किया गया है।

पिछड़ा वर्ग कारपोरेशन एवं पुडुचेरी आदि द्रविदार विकास कारपोरेशन से लिया गया कर्ज माफ करने के साथ ही तुरंत ही निकाय चुनाव कराने का भी वादा किया गया है।पार्टी ने कहा है कि पुडुचेरी विश्वविद्यालय में जो भी पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, उसमें पुडुचेरी के छात्रों को 25 फीसद कोटे का प्रावधान किया जाएगा और सभी घरों को मुफ्त जलापूर्ति की जाएगी।

विधवा, अकेली और वृद्ध महिला को मिलने वाली मासिक सहायता 5000 रुपये और शहीद पेंशन को बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जाएगा। दिव्यांग जनों की पेंशन भी 5000 रुपये की जाएगी।

बता दें कि गत 26 मार्च को  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना संकल्प पत्र जारी किया था इसमें पार्टी लोकलुभावन वादों की झ़़डी लगा दी। उसने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आई तो युवाओं के लिए 2.5 लाख नई नौकरियां सृजित करेगी। साथ ही सभी मछुआरों को हर साल छह हजार रपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, उच्च शिक्षा लेने वाली ल़़डकियों को मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी।

 प़़ुडुचेरी के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह ने जारी किया। सीतारमण ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र 'न्याय' की बात करता है। इसे पत्र को जनता के सुझाव लेकर तैयार किया गया है। हम एसी कमरों में बैठकर संकल्प पत्र तैयार नहीं करते हैं। लोग देखेंगे कि मोदी जी अपने सभी वादों को पूरा कर रहें हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।