विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुडुचेरी: निर्मला सीतारमण ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया, अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह भी रहे मौजूद

By TaniskEdited By:
Published: Fri, 26 Mar 2021 11:36 AM (IST)

पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। वित्त मंत्री ...और पढ़ें

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी।
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी।

नई दिल्ली, एजेंसियां। पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।  वित्त मंत्री और भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि केंद्रीय शासित प्रदेश में 30 सीटों पर एक ही चरण में छह अप्रैल को चुनाव होगा। नतीजे दो मई को आएंगे। सीतारमण ने इस दौरान कहा कि भाजपा का घोषणापत्र 'न्याय' की बात करता है। इसे जनता से सुझाव लेने के बाद बनाया गया है। हमने एसी रूम में बैठकर घोषणा पत्र नहीं बनाया। लोग मोदी जी को अपने वादे पूरा करते हुए देखते हैं। 

भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं के लिए 2.5 लाख नए रोजगार सृजित करने, सभी मछुआरों के लिए 6,000 रुपये प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता और उच्च शिक्षा छात्राओं के लिए मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पीएम-किसान योजना के तहत हर साल किसानों को दो हजार रपये भी देने का वादा किया है। पुडुचेरी में पांच साल की जल सुरक्षा योजना भी शुरू की जाएगी। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत समग्र पशुधन विकास केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। स़़डक किनारे मछली बेचने वाले मछुआरों के लिए भाजपा ने पांच हजार से आठ हजार रपये का भत्ता देने की योजना है। यह भत्ता मछुआरों को तब दिया जाएगा जब मछली पक़़डने पर प्रतिबंध लगा होगा या फिर ऐसी ही कोई और दिक्कत होगी। फाइबर की नाव बनाने, डीजल और कोल्ड स्टोरेज के लिए भी सब्सिडी की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, भाजपा ने संकल्प लिया है कि वह सत्ता में आई तो सभी मंदिरों की जमीनों से अतिक्रमण हटवाएंगे। इतना ही नहीं, मंदिरों की मरम्मत और पुनरद्धार के लिए अलग से एक कोषष बनाया जाएगा।

भाजपा ने क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्र और निवेश नीतियां भी लाने का वादा किया है। पार्टी ने पांच सालों में किसानों की आय दोगुनी करने, डेयरी और दुग्ध उत्पादन को भी दोगुना करने का संकल्प लिया है। भाजपा ने इस केंद्र शासित प्रदेश के लिए दसवीं और बारहवीं के लिए अलग से बोर्ड बनाने का भी संकल्प लिया है। यह पुडुचेरी एजुकेशन बोर्ड स्थापित करेगी। इसके अलावा, नया युवा कल्याण और खेल बोर्ड बनाने का भी वादा किया है। भाजपा ने स्टार्ट अप पुडुचेरी फंड बनाने का भी संकल्प लिया है। इसके तहत लाभार्थियों को 25 लाख रपये तक का सस्ता कर्ज मिलेगा। भाजपा सत्ता में आने पर स्थानीय छात्रों को सरकारी और निजी कालेजों में तीस प्रतिशत तक का आरक्षण देगी। उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी की तीस विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को चुनाव होने हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।