विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: पुडुचेरी में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में हंगामा, पूर्व CM नारायणसामी के सामने हाथापाई

By Shashank PandeyEdited By:
Published: Sun, 14 Mar 2021 01:19 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 01:25 PM (IST)

पुडुचेरी में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में हाथापाई का वीडियो सामने आया है। पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों ...और पढ़ें

पुडुचेरी में कांग्रेस चुनाव समित की बैठक में हंगामे का दृश्य। (फोटो: एएनआइ)
पुडुचेरी में कांग्रेस चुनाव समित की बैठक में हंगामे का दृश्य। (फोटो: एएनआइ)

पुडुचेरी, एएनआइ। पुडुचेरी में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में आज जमकर हंगामा हो गया। दरअसल, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के दौरान हंगामा उस वक्त मच गया, जब पार्टी के ही एक नेता ने डीएमके का झंडा लहराया। इस बैठक में पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी भी मौजूद थे। नारायणसामी के सामने ही नेताओं में जमकर हाथापाई हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कि कैसे नेता एक-दूसरे के साथ हाथापाई कर रहे हैं।

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। 

डीएमके ने 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएमके ने 13 में से 12 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।  बागुर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार की घोषणा बाद में की जाएगी। इस सूची के अनुसार एस गोपाल का मुकाबला उरुलियानपेट से, उप्पलम से वी अनिपाल केनेडी, मंगलम से सूर्य कुमरावेल, मुदलियारपेट से एल संपत, विल्लियानूर से के आर शिव और नेलिथुपु निर्वाचन क्षेत्र से वी कार्तिकेयन चुनाव लड़ेंगे। वहीं एसपी शिवकुमार राजभवन निर्वाचन क्षेत्र से, मन्नादीपट्टू से ए के कुमार, कल्लपट्टू से एस मुथुवेल, थिरुपुनाई से ए मुगिलन, कराइकल दक्षिण से एएमएच नजीम और नीरवी थिरुपट्टिनम से एम नगथियाराजन चुनाव लड़ेंगे।

पुडुचेरी में 2 करोड़ के स्वर्ण आभूषण जब्त

निर्वाचन विभाग के फ्लाइंग स्क्वैड ने केंद्र शासित प्रदेश के सीमावर्ती गांव गोरिमेडु में एक वाहन से दो करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण जब्त किए हैं। यह वाहन पड़ोसी राज्य तमिलनाडु से आ रहा था। फ्लाइंग स्क्वैड ने शुक्रवार रात वाहन को रोक कर जांच की तो पता चला कि उचित दस्तावेज के बगैर उसमें आभूषण ले जाए जा रहे हैं। इसी दिन कराइकाल में एक वाहन से 50 लाख रुपये नकद और 3700 लीटर स्पि्रट बरामद किया गया। छह अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए वाहनों की जांच की जा रही है और सख्ती बरती जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।