विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: विरोध का डर...कांग्रेस ने टिकटों को लेकर बदली रणनीति, अभी तक छह उम्‍मीदवार ही मैदान में उतरे

Published: Thu, 18 Apr 2024 06:41 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा ...और पढ़ें

कांग्रेस ने टिकटों को लेकर बदली रणनीति (फाइल फोटो)
कांग्रेस ने टिकटों को लेकर बदली रणनीति (फाइल फोटो)

कैलाश नाथ, चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: टिकटों को वितरण को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति बदल ली है। टिकट वितरण के बाद उठ रहे विरोध के कारण पार्टी ने अब टिकट देने से पहले ही स्थानीय नेताओं के बीच सामांजस बनाने की कोशिश शुरू कर दी है।

ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस को टिकट वितरण को लेकर अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा है। 2019 के लोक सभा चुनाव तक केंद्रीय चुनाव समिति के फैसले को ही सर्वमान्य माना जाता है।

कांग्रेस ने छह सीटों पर ही की उम्‍मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस ने पंजाब की 13 लोक सभा सीटों में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। जिसमें से कोई भी सीट ऐसी नहीं रही जहां पर पार्टी उम्मीदवारों का विरोध न हुआ हो। हालांकि पार्टी ने टिकट की घोषणा से पहले ही स्थानीय नेताओं को विश्वास में लेने की कोशिश की थी।

खेहरा को टिकट देने से दविंदर गोल्डी हुए नाराज

पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह क्षेत्र संगरूर से सुखपाल खेहरा को उतारा तो पूर्व विधायक दविंदर गोल्डी नाराज हो गए। बठिंडा से जीत मोहिंदर सिद्धू को टिकट दी तो खुशबाज जटाना नाराज हो गए। हालांकि पार्टी ने कई सीटों पर रूठों के मना तो लिया है लेकि पटियाला में नाराजगी बरकरार है।

डॉ. धरमवीर गांधी को लेकर विरोध

पार्टी ने आप से आए डॉ. धरमवीर गांधी को टिकट दी तो वरिष्ठ नेता लाल सिंह, हरदयाल कंबोज, काका राजिंदर सिंह, धनौर से मदन लाल जलालपुर, विष्णु शर्मा, शुतराना के दरबारा सिंह आदि विरोध में उतर गए। इन नेताओं को मनाने के लिए प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को मेहनत करनी पड़ रही है। विरोध बाहर से आए डॉ. धरमवीर गांधी को लेकर है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: आचार संहिता का नहीं किया पालन तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा, भूलकर भी न करें इन नियमों का उल्‍लंघन

विरोधियों के लिए 20 अप्रैल को बुलाई गई बैठक

विरोध करने वाले नेताओं ने 20 अप्रैल को एक बैठक भी बुलाई हुई है। वहीं, विरोध को देखते हुए कांग्रेस ने अब स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करनी शुरू कर दी है। प्रताप सिंह बाजवा ने जहां लुधियाना के नेताओं के साथ बैठक कर प्रत्याशी को लेकर फीडबैक ली। वहीं, बुधवार को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और विपक्ष के नेता ने होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र नेताओं के साथ बैठक की। जबकि वीरवार को पार्टी ने फरीदकोट को लेकर फीडबैक लिया।

पटियाला सीट से पार्टी पहले भी खा चुकी है झटका

जानकारी के अनुसार बैठकों में पार्टी के नेता प्रत्याशियों को लेकर चर्चा कर रहे है। स्थानीय नेताओं से कौन सा प्रत्याशी बेहतर होगा, को लेकर चर्चा की जा रही है। ताकि टिकट की घोषणा होने के बाद स्थानीय नेता विरोध न कर सकें। बता दें कि पटियाला सीट को लेकर पार्टी पहले ही झटका खा चुकी है। क्योंकि पहले वहां के कई नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर को चुनौती देने के लिए डॉ. धरमवीर गांधी का समर्थन किया लेकिन जब पार्टी ने उन्हें टिकट दे दी तो वह विरोध में उतर आए।

यह भी पढ़ें: Punjab News: जाखड़ ने राघव चड्ढा को बताया दिल्‍ली का 'विजय माल्‍या', बोले- पंजाब के नौजवानों को लगाई चिट्टे की लत

पार्टी चार लोक सभा क्षेत्रों को लेकर स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर चुकी है। जानकारी अनुसार पार्टी की शनिवार को 7 सीटों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है। उससे पहले कांग्रेस सभी सीटों पर फीडबैक ले लेना चाहती है।

बता दें कि अभी तक कांग्रेस टिकटों के लिए आवेदन की मांग करती थी। स्क्रीनिंग कमेटी के बाद केंद्रीय चुनाव कमेटी जिस नाम पर मोहर लगा देती थी, वहीं उम्मीदवार होता था। जबकि इस बार पार्टी स्थानीय नेताओं से फीडबैक लेकर प्रत्याशी का चयन करने जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।