Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोहाली में अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस, बोले- 10 बिंदुओं पर लड़ेंगे चुनाव, पंजाब में चलती रही पार्टनरशिप की सरकारें

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Wed, 12 Jan 2022 12:33 PM (IST)

    Punjab Assembly Election 2022 अरविंद केजरीवाल दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं। चंडीगढ़ पहुंचते ही विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतने सालों ...और पढ़ें

    सुबह करीब नौ बजे केजरीवाल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे।
    सुबह करीब नौ बजे केजरीवाल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी  (AAP) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपने दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं। सुबह केजरीवाल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पंजाब में आप सीएम चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया। केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब में पार्टी के सीएम चेहरे को लेकर अगले हफ्ते एलान करेंगे। हालांकि पार्टी की तरफ से पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवार तय किए जा रहे हैं। 117 में से 109 सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार तय कर चुकी है।

    इसके बाद अरविंद केजरीवाल मोहाली में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब विधासभा चुनाव को लेकर अपने एजेंडे बताए। केजरीवाल ने पहले तो पंजाब की सत्तासीन कांग्रेस सरकार और पूर्व शिअद पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टनरशिप की सरकारें चलती आई हैं। शिअद और कांग्रेस दोनों दलों ने कभी एक्शन नहीं लिया। इस बार लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बनाया है। दोनों दलों को उखाड़कर एक मौका आप को देने का मन बनाया है। केजरीवाल ने कहा कि मैं बहुत दिनों से पंजाब के लोगों से मिल रहा हूं। ऐसे में लोगों से बात करके हमने 10 एजेंडे तैयार किए हैं जिनपर चुनाव लड़ा जाएगा। 

    केजरीवाल ने बताए ये दस एजेंडे

    • पहला एजेंडा रोजगार है। पंजाब छोड़ कैनेडा गए बच्चे 5 साल में पंजाब लौटेंगे।
    • दूसरा एजेंडा नशा खत्म करना। पंजाब के गांवों में नशा बिक रहा है। कांग्रेस ने नशा खत्म करने का दावा किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। नशा गिरोहों के साथ राजनीतिक दलों को सांठगांठ है। आप पंजाब से नशा खत्म करेगी।
    • पंजाब में शांति व्यवस्था कामय करना। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस को छूट दे दो तो शांति व्यवस्था अपने आप कायम होगी। बेअदबी मामलों में कठोर सजा का प्रावधान होना चाहिए। पंजाब में शांति और भाईचारा कायम किया जाएगा।
    • भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब। पंजाब में बिना पैसे के काम नहीं होता। पंजाब साढ़े 3 लाख करोड़ के कर्जे में डूब गया है। ऐसे में पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करना है।
    • शिक्षा, पंजाब में हर बच्चे को सरकारी स्कूलों में शिक्षा दी जाएगी। राज्य में हर वर्ग के बच्चे स्कूल जाएंगे।
    • स्वास्थ्य, प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारा जाएगा। गरीबों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा। हर गांव में अस्पताल खोले जाएंगे।
    • बिजली, पंजाब में सबसे महंगी बिजली है। पंजाब में बिजली सस्ती और फ्री करेंगे।
    • हर महिला के बैंक खाते में 1000 रुपये हर महीने सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। ताकि महिलाएं सशक्त बने।
    • खेती और व्यापार और इंडस्ट्री भी हमारे एजेंडे में है। कृषि और किसानों के लिए जो जरूरी कदम होंगें वह उठाए जाएंगे। वहीं इडस्ट्री को पंजाब में बढ़ावा दिया जाएगा।

    कोरोना से ठीक होने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंचे हैं। इसके बाद वह दोपहर के समय मोहाली में पत्रकार वार्ता करेंगे। इस दौरान वह आप कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि इस दौड़ में सबसे आगे संगरूर से सांसद भगवंत मान हैं।

    बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को वोटिंग होनी है। इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी 109 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर चुकी है। अब सिर्फ 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारने बाकी हैं। वहीं, पार्टी के सीएम चेहरे को लेकर भी जल्द घोषणा की जा सकती है।

    खबरें और भी

    अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ पहुंचते ही विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतने सालों से बादल परिवार और कांग्रेस दोनों मिलकर पंजाब को लूट रहे थे, ये सि​लसिला अब बंद होगा। पंजाब में कांग्रेस सरकार के दौरान बेअदबी के कांड, बम ब्लास्ट, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक जैसी बड़ी घटनाएं हुए हैं।