यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: नवजोत सिद्धू की पत्नी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, पूर्व क्रिकेटर ने एक्स पर बताई वजह; अटकलों पर लगा विराम
Lok Sabha Election 2024 पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी डॉ नवजोत कौर की भागीदारी को लेकर ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी डॉ नवजोत कौर की भागीदारी को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। उन्होंने गए शुक्रवार इंटरनेट मीडिया पर इस बात का खुलासा किया।
इलाज कुछ महीनों तक रहेगा जारी

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज यमुनानगर में डॉ. रूपिंदर से मुलाकात हुई। वाइफ (नवजोत कौर) का अभी भी कैंसर का इलाज जारी है और यह कुछ महीनों तक जारी रहेगा। इन परिस्थितियों को देखते हुए उनका ध्यान केवल उनके स्वास्थ्य पर ही होगा। उनके बारे में किसी भी अटकल पर विराम लगाना चाहिए।
पटियाला सीट से चुनाव लड़ेंगी?
बता दें, ऐसी चर्चा थी कि नवजोत कोर आने वाले लोकसभा चुनाव में पटियाल सीट से इलेक्शन लड़ेंगी। इस सीट से सांसद परनीत कौर को कांग्रेस ने निलंबित कर दिया है। इसके बाद नवजोत कोर के नाम पर चर्चा थी। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के इस पोस्ट से आगामी लोकसभा की तस्वीर साफ हो गई है।