Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurdaspur, Punjab Lok Sabha Election 2019 में सनी देयोल और सुनील जाखड़ में कड़ी टक्‍कर

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sat, 18 May 2019 07:16 PM (IST)

    Lok Sabha Election में गुरदासपुर सबसे अहम सीट हो गई है। भाजपा ने बॉलीवुड कलाकार सनी देयोल को उतार कर कांग्रेस के सुनील जाखड़ के लिए परेशानी खडी़ कर दी ...और पढ़ें

    22 अप्रैल को भाजपा ज्वाइन करने वाले सनी ने रोड शो पर ही अधिक ध्‍यान दिया।
    22 अप्रैल को भाजपा ज्वाइन करने वाले सनी ने रोड शो पर ही अधिक ध्‍यान दिया।

    गुरदासपुर, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 में गुरदासपुर में अनुभवी राजनेता और ग्‍लैमर की दुनिया से राजनीति में आए स्‍टार के बीच मुकाबला है। कांग्रेस की ओर से मैदान में पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ हैं तो भाजपा ने बॉलीवुड कलाकार सनी देयोल को मैदान में उतारा है। यहां सनी देओल और सुनील जाखड़ के बीच कड़ा मुकाबला है।

    यहां से कांग्रेस की सुखबंस कौर भिंडर पांच बार सांसद रहीं तो विनोद खन्ना चार बार सांसद चुने गए। आम आदमी पार्टी की ओर से पीटर मसीह और पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस के लाल चंद को मैदान में हैं। लेकिन, पूरा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही दिख रहा है।

     22 अप्रैल को भाजपा ज्वाइन करने वाले सनी ने रोड शो पर ही अधिक ध्‍यान दिया। उनके लिए पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देयाेल भी प्रचार में जुटे। पठानकोट जिले में भाजपा मजबूत मानी जाती है, लेकिन कांग्रेस ने भी यहां पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा ने पठानकोट में राेड शो किया। दूसरी ओर गुरदासपुर जिले में भाजपा मजबूत मानी जाती रही हैख्‍ लेकिन भाजपा ने भी यहां पूरा जोर लगा दिया।

    धर्मेंद्र ने लगाया बेटे के लिए जोर

    भाजपा सनी देयोल के स्टारडम के बल पर यह सीट जीतना चाहती है। सनी को जिताने के लिए अकाली दल ने भी जी-जान से लगाश। कांग्रेस के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है क्योंकि जाखड़ प्रदेश अध्यक्ष हैैं। सनी के पिता अभिनेता धर्मेंद्र ने भी सभाएं की व लोगों से मिले।

    खबरें और भी

    नौ में से सात विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्‍जा, शिअद-भाजपा के पास दो

    कुल नौ विधानसभा सीटों में भाजपा व शिअद का एक-एक और सात पर कांग्रेस का कब्जा है। ज्यादातर पंचायतों पर भी कांग्रेस समर्थित सरपंच होने से जाखड़ ग्रामीण क्षेत्रों में राहत महसूस कर रहे हैैं, लेकिन उनके भाषणों में साफ झलकर कि सनी का स्टारडम चुनौती पेश कर रहा है।

    आतंकी हमला लोग नहीं भूले हैैं

    संसदीय क्षेत्र में गुरदासपुर व पठानकोट दो जिले आते हैैं। दोनों जिलों की सीमाएं पाकिस्तान से लगती हैैं। पूरे संसदीय क्षेत्र में विकास की कमी, उद्योगों का अभाव और बेरोजगारी प्रमुख मुद्दा होने के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा व आतंकवाद भी मुद्दा है। दीनानगर थाने और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन परिसर पर आतंकी हमलों को नहीं भूले हैैं। नशे की समस्या भी है लेकिन बेअदबी चुनावी चर्चा में नहीं है।

    मतदाताओं की संख्या

    कुल मतदाता : 15,56,066
    पुरुष : 8,09,538
    महिला : 7,26,363
    नए मतदाता : 1,32,000
    थर्ड जेंडर : 36
    कुल मतदान केंद्र : 1781

     ----------------

     लोकसभा चुनाव 2014 रिजल्ट

    प्रत्याशी                 पार्टी           वोट मिले

    विनोद खन्ना          भाजपा           4,82,255  (1,36065 वोटों से जीते)

    प्रताप सिंह बाजवा    कांग्रेस           3,46,190 
    सुच्चा सिंह छोटेपुर   आप             1,73,376

    लोकसभा उपचुनाव 2017 रिजल्ट

    प्रत्याशी                 पार्टी           वोट मिले

    सुनील जाखड़          कांग्रेस        4,99,752 (1,93,219 वोटों से जीते)

    स्वर्ण सलारिया       भाजपा        3,06,533

    सुरेश खजूरिया         आप           23,579