Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: मोहाली की 3 सीटों 'आप' के ये उम्मीदवार, कांग्रेस और भाजपा के अभी फाइनल नहीं

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Sat, 08 Jan 2022 04:58 PM (IST)

    Punjab Assembly Elections 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुख्य चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। पंजाब में 14 फरवरी क ...और पढ़ें

    मोहाली की तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी ने ही अपने उम्मीदवार फाइनल किए हैं।
    मोहाली की तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी ने ही अपने उम्मीदवार फाइनल किए हैं।

    रोहित कुमार, मोहाली। Punjab Assembly Elections 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुख्य चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी। मोहाली के तीन विधानसभा हलकों में भी चुनावी नगाड़ा बज गया है। मोहाली, खरड़, डेराबस्सी विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 6,80,000 से ज्यादा मतदाता हैं। जो अपने मत का इस्तेमाल कर जनता के नए प्रतिनिधियों को चुनेंगे।

    चुनावी नगाड़ा तो बज गया है, लेकिन इस अखाड़े में कौन-कौन उतरेगा यह अभी कई राजनीतिक पार्टियों ने तय नहीं किया है। अभी तक आम आदमी पार्टी (आप) ने ही तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। आप ने खरड़ सीट से अनमोल गगन मान, मोहाली से कुलवंत सिंह और डेराबस्सी से कुलजीत रंधावा को प्रत्याशी बनाया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने डेराबस्सी सीट पर एनके शर्मा, खरड़ सीट पर रंजीत गिल को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि मोहाली जैसी अहम सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक तीनों सीटों पर कोई उम्मीदवार तय नहीं किया है। हालांकि कांग्रेस के कई चेहरे उम्मीदवारी के लिए अपनी ताल ठोक रहे हैं। कृषि कानूनों को लेकर शिअद से अलग होने के बाद भारतीय जनता पार्टी इस बार अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी, लेकिन अभी तक किसी भी सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। 

    उधर, चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने हलके में चुनाव प्रचार के लिए सक्रिय हो जाएंगी। कोविड के बढ़ रहे मामलों के बीच प्रशासन के लिए ये बड़ी चुनौती रहेगा कि किस तरह से बड़ी रैलियों में कोविड नियमों की पालना करवाई जाए। हालांकि चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक किसी भी तरह की रैलियों व रोड शो जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि राजनीतिक पार्टियों से बात की जाएगी कि बड़ी रैलियों में भीड़ को नियंत्रित रखे। नुक्कड़ सेवाओं का आयोजन करें और कोविड गाइडलाइन की पालना को यकीनी बनाए।

    मोहाली डीसी ईशा कालिया ने कहा कि चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जिले में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी पूरी तैयारी की जा चुकी है। संवदेनशील और अति संवेदनशील बूथों की भी पहचान की जा चुकी है। तीनों विधानसभा हलकों मोहाली, खरड़, डेराबस्सी की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर मतदाता वोटर सूचियों की कापियां राजनीतिक पार्टियों को सौंप दी गई। भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के मुताबिक फ्लाइंग स्कवाड, सर्विलांस टीम और वीडियो सर्विलांस टीमों का गठन किया जा चुका है।

    खबरें और भी