विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में ‘म’ शब्द ने खड़ी की कांग्रेस के लिए मुसीबत

By Sanjay PokhriyalEdited By:
Published: Thu, 27 Jan 2022 03:51 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 04:04 PM (IST)

Punjab Chunav 2022 आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाली रुपिंदर कौर रूबी को कांग्रेस ने मलोट से उम्मीदवार घोषित ...और पढ़ें

मौड़ मंडी, मानसा, मलोट व मोगा में कांग्रेस के प्रत्याशियों का हो रहा विरोध। फाइल फोटो
मौड़ मंडी, मानसा, मलोट व मोगा में कांग्रेस के प्रत्याशियों का हो रहा विरोध। फाइल फोटो

गुरप्रेम लहरी, बठिंडा। ‘म’ शब्द ने कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। मालवा के चार ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जो ‘म’ शब्द से शुरू होते हैं और यहां कांग्रेस प्रत्याशियों का कांग्रेसी ही विरोध कर रहे हैं। बठिंडा जिले के विधानसभा हलका मौड़ से कांग्रेस ने डा.मनोज बाला बंसल को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले वर्तमान विधायक जगदेव सिंह कमालू समेत दस दावेदार डा.मनोज बाला के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। उनका कहना है कि एक-दो दिन में उनमें से किसी एक को आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़ा करेंगे।

मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है। आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नाजर सिंह मानशाहिया के अलावा कांग्रेस के जिला यूथ प्रधान चुस्पिंदरवीर सिंह चहल और पूर्व मंत्री शेर सिंह गागोवाल के पौत्र माइकल गागोवाल उनका विरोध कर रहे हैं।

आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाली रुपिंदर कौर रूबी को कांग्रेस ने मलोट से उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस नेता सतगुर देव पप्पी, पार्षद बब्बी खुंगर,पार्षद सतीश ग्रोवर सहित अन्य स्थानीय नेता उनका विरोध कर रहे हैं। विरोधी नेताओं का कहना है कि पहले अजायब सिंह भट्टी को बाहर से लाया गया। अब रूबी को बठिंडा देहाती से यहां लाया गया है। अब देखना यह है कि इन प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध कम होता है या नहीं। यदि विरोध जारी रहा तो पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विरोध में विधायक ने छोड़ी कांग्रेस : हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाली अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर को कांग्रेस ने मोगा से टिकट दिया है। इससे नाराज होकर वहां के विधायक हरजोत कमल अपने समर्थकों समेत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा उन्हें मोगा से टिकट देगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।