Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: भाजपा में गुपचुप बैठक का दौर शुरू, पंजाब के लिए बन रही रणनीति

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 05:30 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बैठक में महेंद ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: भाजपा में गुपचुप बैठक का दौर शुरू, पंजाब के लिए बन रही रणनीति
    Lok Sabha Election 2024: भाजपा में गुपचुप बैठक का दौर शुरू, पंजाब के लिए बन रही रणनीति

    HighLights

    1. बूथ स्तर तक पार्टी के सभी घटकों की इकाइयां गठित हो जाएं।
    2. कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएं: डॉ. गर्ग बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ.सीमांत गर्ग ने कहा कि आज समस्याएं हर जगह हैं।

    मोगा, संवाद सहयोगी। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जिले के विस्तारकों की बैठक संबोधित करते हए जिला विस्तारक महेंद्र खोखर ने कहा कि हर सब डिवीजन के विस्तारक यह सुनिश्चित कर लें कि बूथ स्तर तक पार्टी के सभी घटकों की इकाइयां गठित हो जाएं।

    बूथ स्तर तक का पार्टी का ढांचा ही उन्हें लोकसभा चुनाव में सफलता दिलाए। जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में महेंद्र खोखर ने कहा कि आम तौर पर मुख्य पार्टी का ढांचा तो बूथ स्तर पर तैयार हो जाता है, लेकिन पार्टी के विभिन्न मोर्चे, प्रकोष्ठ बूथ स्तर तक नहीं बन पाते हैं।

    समस्याओं का हो हल तभी लोग भाजपा से जुड़ेंगे

    ऐसे में संगठन के सभी घटकों का गठन बूथ स्तर पर हो। बूथ स्तर पर जब आप संगठन को खड़ा करेंगे तो समाज के लोगों की तमाम समस्याएं भी सामने आएंगी। लोगों की उन समस्याओं का हल भी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर करवाएं, तभी लोग भाजपा के साथ जुड़ेंगे। बैठक में धर्मकोट के विस्तारक जयपाल, जिला महामंत्री राहुल गर्ग, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राजन सूद, जतिंदर चड्ढा, कमल घारू, हेमंत सूद आदि उपस्थित हुए। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएं: डॉ. गर्ग बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ.सीमांत गर्ग ने कहा कि आज समस्याएं हर जगह हैं।

    भाजपा प्रदेश विस्तारक प्रमुख सूरज भारद्वाज विशेष तौर पर पहुंचे।

    जितने लोगों के पास जाएंगे, उतने लोग समस्याएं लेकर आपके पास आएंगे। हर समस्या का समाधान होता है। आज कोई भी दल या पार्टी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही हैं। वो सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में मददगार बनें, तभी भाजपा जन-जन तक पहुंचेगी और लोग भाजपा के साथ जुड़ेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश विस्तारक प्रमुख सूरज भारद्वाज विशेष तौर पर पहुंचे।

    खबरें और भी