Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सेना में विद्रोह करने की साजिश कर रहे राहुल गांधी', असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 05:18 PM (IST)

    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल विदेश जाकर भारत को बदनाम करते हैं। जी-20 के मौके पर भी देश को बदनाम करने वाले बयान दिए। उन्होंने कहा कि राहुल सेना म ...और पढ़ें

    असम के सीएम राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए। (फोटो सोर्स- सीएम एक्स अकाउंट)
    असम के सीएम राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए। (फोटो सोर्स- सीएम एक्स अकाउंट)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बहुत ही नादान है, जो बेचारे कुछ भी नहीं जानते हैं। उनके मुंह में जो भी आता है वह बोल देते हैं।

    सरमा का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप

    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल विदेश जाकर भारत को बदनाम करते हैं। जी-20 के मौके पर भी देश को बदनाम करने वाले बयान दिए। उन्होंने कहा कि राहुल सेना में विद्रोह करने की साजिश कर रहे हैं। असम के सीएम ने कहा, मुझे लगता है यह गहरी साजिश है। इसलिए भारत सरकार को इस बारे में जांच करवानी चाहिए।

    यह भी पढ़ेंः Rajasthan Election: राजस्थान चुनाव को लेकर एक्शन मोड में कांग्रेस पार्टी, खरगे और राहुल गांधी जाएंगे जयपुर

    राहुल गांधी के पास कोई योग्यता नहींः सरमा

    बता दें कि सीएम सरमा शुक्रवार को सिरोही जिले के आबू रोड़ में मीडिया से बात कर रहे थे। सरमा यहां ब्रहामाकुमारी संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी परिवारवाद का उदाहरण है। राहुल के पास ऐसी कोई योग्यता नहीं है कि वह मुख्य विपक्षी पार्टी का नेतृत्व कर सके। जमीन से उठकर वे नेता नहीं बने हैं। सौभाग्य ही उन्हें चला रहा है।

    असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव के समय मंदिर लेकर जाएंगे। यह साबित करेंगे कि राहुल हिंदू है। राहुल के दादा, परदारा उत्तरप्रदेश से है। राहुल एक बार भी रामलला के दर्शन करने नहीं गए, वह नहीं जाएंगे, क्योंकि वे बाबर से प्यार करते हैं।

    खबरें और भी

    गांधी परिवार को चंद्रयान से चंद्रमा पर भेज दोः सरमा

    उन्होंने कहा कि ब्रहमाकुमारी संस्थान नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में पारित हुआ, जो कांग्रेस कभी नहीं कर सकी। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो गया। इससे पहले गुरुवार रात को जोधपुर में सभा को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा था कि गांधी परिवार को चंद्रयान से चंद्रमा पर भेज दो सब समस्या खत्म हो जाएगी।

    यह भी पढ़ेंः राजस्थान में चेहरा विहीन भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में असमंजस, वसुंधरा राजे भी हैं नाराज