यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राज्यवर्धन राठौड़ ने CM गहलोत पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप, कहा- अपराध में पहले नंबर पर राजस्थान
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। राठौड़ ने कहा कि सीए ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है । राठौड़ ने कहा कि सीएम में अपराध और दुष्कर्म के गलत आंकड़े पेश कर के जानता को गुमराह करने का काम किया है।
सीएम गहलोत के प्रेस कांफ्रेंस के बाद घमासान
दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की थी। सीएम ने कहा था कि राजस्थान अपराध में देश में 12वें स्थान पर है। शनिवार को राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान अपराधों के मामलों में देशभर में 12वें स्थान पर नहीं बल्कि, पहले स्थान पर है।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सीएम पर किया पलटवार
भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में छह हजार से ज्यादा दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं, जबकि मध्यप्रदेश में 2,900 और उत्तर प्रदेश में 2,800 मामले दर्ज हुए हैं, लेकिन अशोक गहलोत अपराधियों को पकड़ने की जगह दूसरे राज्यों से प्रदेश की तुलना कर आम जनता को भयभीत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रतिदिन दुष्कर्म, हत्या और चोरी की घटना हो रही है। प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गये।
अमित शाह ने लाल डायरी का किया जिक्र
इधर, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान की राजनीति में चर्चित 'लाल डायरी' का फिर जिक्र किया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने कहा कि डायरी ऊपर लाल है, किंतु अंदर काले कारनामे हैं। उसमें करोड़ों-अरबों रुपये के भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा है।
खबरें और भी
गृह मंत्री ने अशोक गहलोत से मांगा इस्तीफा
गृह मंत्री ने गहलोत को चुनौती देते हुए कहा कि दम और जरा भी शर्म है तो इस्तीफा देकर 'लाल डायरी' के साथ चुनाव मैदान में आइए और दो-दो हाथ हो जाने दीजिए। इफको के चेयरमैन दिलीप संघानी की ओर इशारा करते हुए शाह ने कहा कि इन्होंने जो फोल्डर भेजा, वह लाल था। मैंने कहा कि यह मुझे नहीं रखना, क्योंकि अशोक गहलोत नाराज हो जाएंगे। वह आजकल 'लाल डायरी' से बहुत डरे हुए हैं।