Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंद्रयान सफलतापूर्वक उतर गया, लेकिन 'राहुलयान' 20 साल से न तो लॉन्च हो सका और न ही लैंड कर पाया: राजनाथ सिंह

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 03:13 PM (GMT+05:30)

    राजस्थान के जैसलमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 तो चांद प ...और पढ़ें

    राजस्थान में राजनाथ सिंह ने कहा- राहुलयान अभी तक लॉन्च नहीं हो पाया
    राजस्थान में राजनाथ सिंह ने कहा- राहुलयान अभी तक लॉन्च नहीं हो पाया

    HighLights

    1. राजस्थान के जैसलमेर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित
    2. राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज
    3. चंद्रयान सफलतापूर्वक उतर गया लेकिन 'राहुलयान' न तो लॉन्च हो सका और न ही लैंड हो सका: राजनाथ

    जयपुर, जागरण डिजिटल डेस्क। Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के जैसलमेर में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) तो चांद पर उतर आया, लेकिन राहुलयान की अभी तक न तो लैंडिंग हो पाई और न ही लॉन्चिंग की गई।

    भारत चांद पर पहुंच गया है: राजनाथ सिंह

    राजनाथ सिंह ने ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रयान ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है। ऐसा आज तक कोई देश नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि भारत चांद पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का पहला सोलर मिशन आदित्य एल1 (Aditya L1) भी सूर्य की ओर रवाना हो गया है। कांग्रेस इस पर भी सवाल उठाने की कोशिश करती है, लेकिन जब वह देश का मूड देखती है तो चुप्पी साध लेती है।

    'राहुलयान' की 20 साल से नहीं हो पाई लॉन्चिंग: राजनाथ सिंह

    राजनाथ सिंह ने कहा कि मंगलयान, चंद्रयान और सूर्ययान की लॉन्चिंग भी हो गई, लैडिंग भी हो गई लेकिन राहुलयान की 20 साल से न तो लैंडिंग हो पाई है और न ही लॉन्चिंग हो पाई है। गौरतलब है कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। यह 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरा।

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 'हिंदू-मुस्लिम' और 'पिछड़ों' का हवाला देकर राजस्थान में समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है।

    खबरें और भी