Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता ने कोटा में सुसाइड की वजह बताई लव अफेयर, छात्रा के पिता बोले; सबूत हैं?

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 05:00 AM (IST)

    Rajasthan Election 2023 राजस्थान के कोटा (Kota Suicide) में छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के कारणों को लेकर प्रदेश के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ...और पढ़ें

    Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता ने कोटा में सुसाइड की वजह बताई लव अफेयर, छात्रा के पिता बोले
    Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता ने कोटा में सुसाइड की वजह बताई लव अफेयर, छात्रा के पिता बोले

    HighLights

    1. राजस्थान के मंत्री बोले-कोटा में छात्रों की आत्महत्या का कारण अफेयर बिगड़े
    2. संवेदनशील मुद्दे पर शांति धारीवाल का विवादास्पद बयान
    3. कोटा में इस वर्ष अब तक 25 विद्यार्थी दे चुके हैं जान

    जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान के कोटा में छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के कारणों को लेकर प्रदेश के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं की आत्महत्या का कारण लव अफेयर (प्रेम) को बताया है।

    उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की उसके बाद उनके अफेयर से संबंधित पत्र मिले हैं। बुधवार को एक छात्रा ने आत्महत्या की थी। उसके यहां एक प्रेम पत्र मिला था। उल्लेखनीय है कि कोटा में इस साल अब तक 25 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि कोटा में छात्र-छात्राओं ने जितनी भी आत्महत्याएं की हैं, उनके अध्ययन की आवश्यकता है। ऐसा हुआ तो क्यों हुआ।

    सिटी पार्क का किया उद्घाटन

    धारीवाल ने कहा कि वैसे अधिकांश आत्महत्या रिलेशनशिप के कारण हुई हैं। जब अन्य राज्यों से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं तो आसपास के माहौल को देखकर हीनभावना महसूस करते हैं। सोचते हैं कि मेरे पास के कमरे में जो छात्र-छात्राएं रहते हैं, वे मुझसे बहुत आगे हैं। उन्होंने यह बयान बुधवार शाम को कोटा में सिटी पार्क के उद्घाटन समारोह में दिया है।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस मौके पर मौजूद थे। आत्महत्या करने वाली छात्रा के पिता बोले-सुबूत हों तो दिखाएं उधर, बुधवार को आत्महत्या करने वाली 16 वर्षीय छात्रा रिचा सिन्हा के पिता रविंद्र कुमार ने धारीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर मंत्री के पास कोई सबूत हैं तो हमें दिखाएं । मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। कोचिंग जाते समय शहर के आवारा लड़के छेड़छाड़ करते थे। ये बात बेटी ने मेरी बड़ी बेटी को बताई थी