Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, गहलोत सरदारपुरा और पायलट टोंक से लड़ेंगे चुनाव

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 02:57 PM (IST)

    Rajasthan Election 2023 कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत औ ...और पढ़ें

    Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गहलोत-पायलट का भी नाम शामिल
    Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गहलोत-पायलट का भी नाम शामिल

    एएनआई, जयपुर। Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उसने शनिवार को 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सीपी जोशी का भी नाम शामिल हैं।

    सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत

    कांग्रेस की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, सीएम अशोक गहलोत को सरदारपुरा से, सचिन पायलट को टोंक से, सीपी जोशी को नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा को ओसियां से, गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ से और कृष्णा पूनिया को सादुलपुर से प्रत्याशी बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: Exclusive: राजस्थान में कांग्रेस कैसे रखेगी अपनी सत्ता बरकरार? गोविंद सिंह डोटासरा ने जागरण से की खास बातचीत

    किसे कहां से बनाया गया प्रत्याशी?

    कांग्रेस की पहली लिस्ट के मुताबिक, नोहार से अमित चचान, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मंडावा से रीता चौधरी, विराटनगर से इंद्रजीत सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से डॉ. अर्चना शर्मा और संगनेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज को टिकट दिया गया है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा, मुंदावर से ललित कुमार यादव, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, सिकराई से ममता भूपेश, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, लाडनून से मुकेश भकार, डीडवाना से चेतन सिंह चौधरी और जायल से मंजू देवी को टिकट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: क्या प्रधानमंत्री पद छोड़कर राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं PM मोदी? दौसा में प्रियंका गांधी ने किए तीखे हमले

    लिस्ट के मुताबिक, डिगाना से विजयपाल मिरधा, जोधपुर से मनीषा पनवार, लूनी से महेंद्र विश्नोई, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र सिंह, कुशलगढ़ से रमिला खादिया, प्रतापगढ़ से रामलाल मीना और मंडलगढ़ से विवेक धाकड़ को टिकट दिया गया है।