विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Polls 2023: राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी सूची में पांच निर्दलीय, पार्टी ने घोषित किए 43 प्रत्याशियों के नाम

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 22 Oct 2023 08:34 PM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2023 11:01 PM (IST)

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में गोविंद ...और पढ़ें

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट (फाइल फोटो)
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस ने 13 मंत्रियों को दिया मौका
  2. गहलोत के विश्वस्त धारीवाल और महेश जोशी पर अभी नहीं हुआ फैसला

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 43 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें वर्तमान अशोक गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे पांच निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया गया है।

13 मंत्रियों को मिला टिकट

सोनिया गांधी के निर्देश के बावजूद विधायक दल की बैठक में विधायकों को पहुंचने से रोकने वाले संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी का नाम दूसरी सूची में भी नहीं है। दोनों गहलोत के विश्वस्त माने जाते हैं। सूची में 13 मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है।

भाजपा प्रत्याशियों की दो सूची आने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को 33 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम था। कांग्रेस 200 में से 76 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।

रामगढ़ से चुनाव लड़ेंगे जुबेर खान

रविवार को आई सूची में आईएएस पद से सेवानिवृत होने के बाद राजनीति में आए प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत से प्रत्याशी बनाया गया है। साफिया जुबेर के स्थान पर उनके पति कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान रामगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। 

गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय

बाबूलाल नागर को दूदू, संयम लोढ़ा को सिरोही, ओमप्रकाश हुडला को महुआ, खुसबीर सिंह को मारवाड़ जंक्शन और लक्ष्मण मीना को बस्सी सीट से कांग्रेस का टिकट दिया गया है।

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा को लालसोट, खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को सिविल लाइंस, आपदा मंत्री गोविंद राम मेघवाल को खाजूवाला, शिक्षामंत्री बीडी कल्ला को बीकानेर पूर्व से पार्टी ने उतारा है।

परिवहन मंत्री बृजेंद्र को ओला, गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव को कोटपुतली, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को डीग, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव को वैर, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को निम्बाहेड़ा, जगदीश जांगिड़ को सादुल शहर, गुरमित सिंह कुन्नर करणपुर, डूंगरराम गेदर को सुरतगढ़ से टिकट मिला है।

किसे कहां से मिला टिकट

विनोद कुमार को हनुमानगढ़, सुशीला डूडी से नोखा, अनिल कुमार शर्मा को सरदारशहर, राजकुमार शर्मा को नवलगढ़, हाकमअली को फतेहपुर, सुरेश मोदी को नीम का थाना, अमिन कागजी को किशनपोल, रफीक खान को आदर्श नगर, लक्ष्मणमीणा को बस्सी, शकुंतला रावत को बानसूर, रोहित बोहरा को राजाखेड़ा, अशोक बैरवा को खंडार, नसीम अख्तर को पुष्कर, रघु शर्मा को केकडी, महेंद्र चौधरी को नांवा, सुखराम विश्नोई को सांचौर, मेवाराम को बाड़मेर, दयाराम परमार को खेरवाड़ा, पुष्कर लाल को मावली, रघुवीर मीणा को सलूंबर एवं अर्जुन लाल बामनिया को बांसवाड़ा से टिकट दिया गया है।

यहां देखिये कांग्रेस की दूसरी लिस्ट:

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट; जानिए किसे कहां से बनाया गया प्रत्याशी

इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा जैसे कद्दावर नेताओं के नाम शामिल थे।

सनद रहे कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 200 में से 99 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि भाजपा को 73 सीटों पर सफलता मिली थी। बाद में कांग्रेस ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में बसपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार का गठन किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।