Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Election 2023: गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में शामिल, केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले; नहीं किए वादे पूरे

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 04:00 AM (IST)

    Rajasthan Election 2023 केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार को घेरा। ...और पढ़ें

    Rajasthan Election 2023: गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में शामिल, केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले;
    Rajasthan Election 2023: गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में शामिल, केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले;

    HighLights

    1. राजस्थान में कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी
    2. राजस्थान सरकार हर मोर्चे पर विफल: भाजपा नेता

    जयपुर, एजेंसी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कानून-व्यवस्था सहित सभी मोर्चों में असफल रही है।

    भ्रष्टाचार में शामिल कांग्रेस

    उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के भी आरोप लगाए। भाजपा नेता शेखावत ने बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान भीलवाड़ा में एक मीडियाकर्मी से कहा कि, कांग्रेस सरकार ने सुरक्षा को लेकर चूक की है।

    Rajasthan Election 2023: CM गहलोत की PM मोदी से मांग, 'राजस्थान की योजनाएं पूरे देश में लागू हो'

    कांग्रेस सरकार खासतौर से महिला सुरक्षा, किसानों की कर्ज माफी और बेरोजगारी पर अपने वादे पूरे नहीं कर पाई है। वह बोले भाजपा की चल रही यात्रा देश की जनता को जागरूक करने का काम कर रही है, इस साल विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में बदलाव लाएगी।

    पेट्रोल पर डीजल टैक्स किया जाए कम

    मंत्री ने कहा कि जनता भाजपा जनता के कल्याण के लिए काम करेगी और कांग्रेस सरकार की असफलता को उजागर करेगी। इस दौरान मंत्री ने सतीश पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार से पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

    खबरें और भी

    भाजपा ने कैलाश मेघवाल को किया निलंबित, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को कहा था 'भ्रष्ट'