यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Exit Poll 2023: 'राजस्थान का योगी' बनेगा CM? वसुंधरा से ज्यादा पॉपुलर; BJP में पहली पसंद बने बालकनाथ
Mahant Baba Balaknath राजस्थान में आज तक एक्सिस माइ इंडिया एग्जिट पोल सर्वे (Axis My India Exit Poll) राज्य में सीएम के चेहरे को लेकर भी जनता से सवाल ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आज एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। टाइम्स नाउ, एबीपी और आज तक के सर्वे में भाजपा को पू्र्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं, इंडिया टीवी और न्यूज 24 की मानें तो राज्य में अशोक गहलोत की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
राजस्थान की जनता को महंत बालकनाथ पसंद है
वहीं, आज तक एक्सिस माइ इंडिया एग्जिट पोल सर्वे (Axis My India Exit Poll) राज्य में सीएम के चेहरे को लेकर भी जनता से सवाल किए। एक्सिस माइ इंडिया एग्जिट पोल सर्वे में शामिल हुए लोगों ने सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद अशोक गहलोत को बताया है।

हालांकि, दूसरे नंबर पर राजस्थान की जनता ने एक चौंकाने वाला नाम का जिक्र किया है। दरअसल, सर्वे में शामिल में दूसरे लोगों की पसंद न वसुंधरा राजे और न ही सचिन पायलट हैं, बल्कि बतौर सीएम लोगों की दूसरी पसंद अलवर से सांसद महंत बालकनाथ योगी हैं।
महंत बालकनाथ योगी का दिखा जलवा

प्रतिशत की बात करें तो सर्वे में शामिल लोगों के मुताबिक, 32 प्रतिशत लोग राज्य में अशोक गहलोत को सीएम पद पर देखना पसंद करते हैं। वहीं, 10 प्रतिशत लोग महंत बालकनाथ योगी (Mahant Balaknath Yogi) को सीएम बनते देखना चाहते हैं। वहीं, 9 प्रतिशत लोग वसुंधरा राजे को बतौर सीएम देखना पसंद करते हैं।
खबरें और भी
कौन हैं महंत बालकनाथ योगी?
- महंत बालकनाथ इस समय अलवर से लोकसभा सांसद हैं। वे बाबा मस्त नाथ विश्वविद्यालय के चांसलर हैं । वह नाथ सम्प्रदाय के आठवेेें मुख्य महंत भी है।
- उनका जन्म 16 अप्रैल 1984 को कोहराणा गांव में हुआ था।
- महंत चांदनाथ ने 29 जुलाई, 2016, को बालकनाथ को उनके उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया था।
- उनके पिता का नाम सुभाष यादव और माता का नाम उर्मिला देवी है।
- वह समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ, वक्ता व आध्यात्मिक गुरु हैं।