विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Rajasthan Visit: 'जहां सरेआम गला काटने की घटनाएं, वहां निवेश कैसे'; पीएम मोदी का गहलोत सरकार पर हमला

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Mon, 25 Sep 2023 04:00 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 25 Sep 2023 05:38 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। पीएम राज्य की राजधानी जयपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं।

HighLights

  1. राजस्थान के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
  2. पीएम मोदी राजस्थान में फूंका चुनावी बिगुल
  3. पीएम ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

जयपुर, एजेंसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। पीएम राज्य की राजधानी जयपुर के पास एक गांव में 'परिवर्तन संकल्प महासभा' को संबोधित किया। अगले कुछ महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम मोदी के इस दौरे को प्रदेश चुनावों से जोड़कर भी देख जा रहा है। कई मायनों में कहा जा सकता है कि पीएम ने राजस्थान में चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

हम हवा-हवाई बातें नहीं करते

पीएम मोदी ने कहा कि वो हवा-हवाई बातें नहीं करते, क्योंकि मोदी के पांव पूरी मजबूती से जमीन पर ही रहते हैं। इसलिए बीते 9 वर्षों में हमने सामान्य से सामान्य लोगों की छोटी से छोटी कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम चला रहे हैं, राजस्थान इसका बड़ा लाभार्थी है। राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में कांग्रेस ने सुविधाओं का निर्माण नहीं किया।

कांग्रेस वाले कहते थे कि सीमाओं पर इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनना चाहिए, इससे दुश्मन को अंदर आने में आसानी हो जाएगी। कांग्रेस की इस नीति का हमें बड़ा नुकसान हुआ है। लेकिन भाजपा सरकार अब सीमावर्ती गांवों का ​विकास कर रही है।

तीस साल पहले कर सकते थे यह काम

पीएम मोदी ने कहा कि जो कांग्रेसी आज महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, ये काम वो 30 साल पहले कर सकते थे। जब-जब मौका मिला तब कर सकते थे। लेकिन सच्चाई ये है कि कांग्रेसी कभी चाहते ही नहीं थे कि महिलाओं को 33% आरक्षण मिले।

पेपर लीक माफिया पर होगी कार्रवाई

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदेश में बढ़ेगा रोजगार

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां कदम-कदम पर करप्शन है। लाल डायरी में काली करतूतें हैं, हर कोई कट और कमीशन में व्यस्त है। मैं चाहता हूं की राजस्थान में निवेश बढ़े, यहां नए कारखाने लगें, नई फैक्ट्रियां लगें, ये जरूरी है। लेकिन यहां सरेआम गला काटने की घटनाएं हो रहीं हैं।

आसमान पर देश का गौरव 

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं जयपुर ऐसे समय में आया हूं, जब देश का गौरव नए आसमान पर है। आज पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य की वाह-वाही हो रही है। हमारा चंद्रयान वहां पहुंचा, जहां दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया। G20 में भारत की सफलता से भारत के विरोधी देश भी हैरान हैं, परेशान हैं।

पीएम का कांग्रेस पर निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने का बिगुल फूंक दिया है। पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस ने जिस तरीके से यहां सरकार चलाई है, वह जीरो नंबर पाने लायक है। गहलोत सरकार ने यहां के युवाओं के 5 महत्वपूर्ण वर्ष बर्बाद कर दिए। इसलिए राजस्थान के लोगों ने ठान लिया है कि कांग्रेस सरकार को हटाएंगे और भाजपा को वापस लाएंगे।

राजस्थान की जनता को नमन

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रदेश के लोगों को नमन करने के साथ की। उन्होंने कहा गुलाबी नगरी में इस भव्य आदर-सत्कार के लिए मैं राजस्थान की जनता को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भी जन्म जयंती है, ये हमारे श्रद्धेय भैरोसिंह शेखावत जी का भी शताब्दी वर्ष है। हम आज भी उनकी प्रेरणा से आगे बढ़ रहे हैं।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर के धानक्या गांव में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने यहीं अपना बचपन बिताया था। पीएम वाटिका के दादिया गांव में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

महिला मोर्चा ने किया पीएम का स्वागत

जयपुर में रैली स्थल पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने को लेकर खुशी जाहिर की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।