Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव को लेकर BJP कोर ग्रुप की दिल्ली में बैठक आज, प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा संभव

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 11:07 AM (IST)

    राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज भाजपा राजस्थान कोर ग्रुप की दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में राजस्थान के बीजेपी प्रभारी प्रह्लाद जोश ...और पढ़ें

    Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव को लेकर BJP कोर ग्रुप की दिल्ली में बैठक आज (फाइल फोटो)
    Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव को लेकर BJP कोर ग्रुप की दिल्ली में बैठक आज (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज भाजपा राजस्थान कोर ग्रुप की दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में राजस्थान के बीजेपी प्रभारी प्रह्लाद जोशी, राज्य प्रभारी अरुण सिंह शामिल होंगे।

    भाजपा राजस्थान कोर ग्रुप की दिल्ली में होगी बैठक

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल और कैलाश चौधरी समेत भाजपा के कई नेता शिरकत करेंगे। संभावना है कि इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो सकती है।

    कब होगा राजस्थान में विधानसभा चुनाव?

    आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पहले 23 नवंबर को मतदान की तारीख तय की थी। हालांकि, बाद में चुनाव आयोग ने तारीख को बदल दिया और वोटिंग की तिथि को 25 नवंबर कर दिया। राजस्थान में एक चरण में वोट डाले जाएंगे और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

    यह भी पढ़ें- MP Election 2023: 15 दिनों तक BJP का ताबड़तोड़ प्रचार, नड्डा रीवा तो PM मोदी रतलाम में करेंगे पहली चुनावी सभा

    यह भी पढ़ें- Election 2023: पांचों राज्यों में छोटी पार्टियां बिगाड़ सकती हैं कांग्रेस-बीजेपी का गणित, हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला