Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में नहीं है कोई गहलोत और पायलट गुट', सचिन बोले- हम हैं कांग्रेस के सिपाही

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 06:37 PM (IST)

    Rajasthan Election 2023 राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने मंगलवार को अजमेर के सर्किट हाउस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संद ...और पढ़ें

    Rajasthan Election: 'राजस्थान में नहीं है कोई गहलोत और पायलट गुट', सचिन बोले- हम हैं कांग्रेस के सिपाही (फोटो एक्स)
    Rajasthan Election: 'राजस्थान में नहीं है कोई गहलोत और पायलट गुट', सचिन बोले- हम हैं कांग्रेस के सिपाही (फोटो एक्स)

    HighLights

    1. अजमेर में बीजेपी पर बरसे सचिन पायलट।
    2. पायलट ने कहा- 'राम मंदिर, हिंदू-मुसलमान के नाम पर राजनीति करती है BJP'

    अजमेर, राज्य ब्यूरो। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने मंगलवार को अजमेर के सर्किट हाउस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा एक जुटता से चुनाव जीतना प्राथमिकता है, प्रदेश में कोई गुटबाजी नहीं है। गहलोत या पायलट गुट नहीं, सभी कांग्रेस के हाथ के साथ हैं।

    चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं रखता मायने- सचिन

    साथ ही सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कोई मायने नहीं रखता। चुनाव जीते तो विधायक दल, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मलिकार्जुन खरगे मिल कर मुख्यमंत्री तय कर लेंगे।

    'राम मंदिर, हिंदू-मुसलमान के नाम पर राजनीति करती है BJP'

    अजमेर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा पर विश्वास नहीं करती है। BJP सिर्फ राम मंदिर, हिंदू-मुसलमान के नाम पर राजनीति करती है। सचिन पायलट ने आगे कहा कि अजमेर से उनका पुराना लगाव है, जो वातावरण बना है देश में यह बड़ी विडंबना है, केंद्र सरकार मीडिया प्रचार प्रसार में एक नंबर है। भाजपा ने थक हार कर यात्रा शुरू की है, पिछली बार जन आक्रोश यात्रा शुरू की थी, जिसमें जनता नहीं थी। अब परिवर्तन यात्रा कर रही है।

    यह भी पढ़ें- नई संसद भवन में बदलेगी कर्मचारियों की ड्रेस! कांग्रेस का दावा- पोशाक पर किया कमल के निशान का इस्तेमाल

    'हर 5 साल में सरकार बदलने की प्रथा को तोड़ेगी कांग्रेस'

    उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलने की प्रथा को कांग्रेस तोड़ेगी। राजस्थान में इस बार भी कांग्रेस सरकार बनेगी। पायलट ने कहा कि उन्हें फीडबैक मिला है, जनता भाजपा पर विश्वास नहीं करती, केंद्र सरकार ने सेना में जाने वाले नौजवानों के साथ अन्याय किया। उनको अग्निवीर लगा दिया और 4 साल के लिए युवाओं को नौकरी दी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की उसका अच्छा परिणाम आया। भाजपा राम मंदिर, हिंदू-मुसलमान के नाम पर वोट मांगने आ जाएंगे। 4 राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी, हमारे कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ आ गए है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि अजमेर में लंबे समय से हम सीट नहीं जीत पा रहे, वे खुद यहां से सांसद रहे हैं इसलिए उनकी जिम्मेदारी बनती है यहां से कांग्रेस को जिताएं भाजपा में खींचतान मची हुई है।

    जिताऊ उम्मीदवार को पार्टी टिकट देगी- सचिन पायलट

    पायलट ने कहा कि जिताऊ उम्मीदवार को पार्टी टिकट देगी, पैमाना सिर्फ जितने वाला है। चार राज्यों में कांग्रेस जीतती हैं तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आएंगे, कुछ जाएंगे चुनाव का समय है। पायलट ने कहा कि जिन मांगों को लेकर उन्होंने जन संघर्ष यात्रा निकाली थी, उस पर सरकार ने पेपर लीक पर कानून बनाया है।

    राजस्थान ने केंद्र को 25 सांसद दिए, लेकिन क्या मिला?

    सचिन पायलट ने कहा, 'हर संगठन में छोटी मोटी खींचतान चलती रहती है। कांग्रेस में कोई गहलोत या पायलट गुट नहीं है। सभी खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी गुट के है। सभी लोग कांग्रेस के हाथ के साथ हैं। केंद्र सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इंडिया का भारत नाम परिवर्तन कर रही है, जबकि संविधान में दोनों नाम है।

    उन्होंने कहा कि हम सब चुनाव लड़कर भाजपा को हराएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर कहा कि मुद्दा यह है कि राजस्थान से लोकसभा में 25 सांसद गए राजस्थान के लिए क्या किया? कोई विशेष दर्जा दिया? ईआरपीसी पर क्या किया? जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तो उन्होंने किसी भी राज्य के साथ कभी पक्षपात नहीं किया। पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों की जेब पर डाका डाला है।

    यह भी पढ़ें- Jammu : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 90 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का किया उद्घाटन, BRO के कार्यों की सराहना की