Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राजस्थान में चुनावी तैयारियां तेज, शाह और नड्डा पहुंचेंगे जयपुर; BJP की पहली लिस्ट हो सकती है जारी

    By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 01:09 PM (IST)

    राजस्थान विधानसभा चुनाव बेहद करीब है और इसी के साथ राज्य में भाजपा की चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक BJP राष्ट्रीय अध् ...और पढ़ें

    राजस्थान में चुनावी तैयारियां तेज (Image: Jagran)
    राजस्थान में चुनावी तैयारियां तेज (Image: Jagran)

    HighLights

    1. राजस्थान में चुनावी तैयारियां तेज
    2. भाजपा की पहली लिस्ट किसी भी वक्त हो सकती है जारी
    3. जे.पी.नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पहुंच रहे जयपुर

    जयपुर, (IANS)। Rajasthan Assembly Polls: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार की बैठक के बाद राजस्थान में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक, भाजपा की पहली लिस्ट किसी भी वक्त जारी हो सकती है।

    इसी के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को जयपुर पहुंच रहे है। बता दें कि इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है और टिकट वितरण के पर चर्चा करने के लिए भाजपा के दोनों नेता यहां आ रहे हैं।

    क्या रहेगा कार्यक्रम?

    जे.पी.नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम और गुरुवार को बीजेपी-संघ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण पर चर्चा होने वाली है। शाम करीब सात बजे विशेष विमान से नड्डा और शाह के जयपुर हवाईअड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है।

    दोनों नेता एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां रात 8 बजे से पार्टी की कोर कमेटी की बैठक होगी। बैठक के दौरान नेता टिकट वितरण और राज्य के राजनीतिक समीकरणों पर विचार-विमर्श करेंगे।

    यह भी पढ़े: 'चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं' उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना नाम देखकर हैरान रह गए कैलाश विजयवर्गीय

    परिवर्तन यात्रा पर मिले फीडबैक पर होगी चर्चा

    इस बैठक में बीजेपी की हाल ही में संपन्न हुई परिवर्तन यात्रा पर मिले फीडबैक पर भी चर्चा होगी। बैठक के बाद दोनों नेता जयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगली सुबह वे संघ कार्यालय जाएंगे और वहां के नेताओं के साथ आगामी चुनावों में इसकी भूमिका पर चर्चा करेंगे।

    अनुभवी संघ नेता प्रकाश चंद कथित तौर पर आगामी चुनावों के लिए अपनी भूमिका पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि नेताओं के इस दौरे के बाद प्रकाश चंद नई भूमिका में नजर आ सकते हैं।

    यह भी पढ़े: MP Election 2023: BJP के मास्टर स्ट्रोक से सदमें में कांग्रेस, दिग्गजों के सहारे साध रही समीकरण

    खबरें और भी