Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Politics: '2018 में सरकार बनाने में 16 दिन क्यों लगे थे?' अशोक गहलोत पर बीजेपी का पलटवार

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 03:28 PM (GMT+05:30)

    कांग्रेस को मिली करारी हार को राजस्थान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पचा नहीं पा रहे है। संवाददाताओं से बात करते हुए गहलोत ने BJP पर हमला बोला औ ...और पढ़ें

    अशोक गहलोत पर बीजेपी का पलटवार (Image: ANI)
    अशोक गहलोत पर बीजेपी का पलटवार (Image: ANI)

    एएनआई, जयपुर। Rajasthan CM: राजस्थान में पिछले कई वर्षों से ये रिवाज रहा है कि यहां हर 5 साल में सरकार बदलती है। इसे कायम रखने के लिए इस बार राज्य की जनता ने भाजपा को चुना है। कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंक राजस्थान चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 115 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस केवल 69 सीटें जीतने में कामयाब रही।

    अब राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर तेजी से चर्चा चल रही है और जल्द भी भाजपा CM के नाम की घोषणा भी कर देगी। इस बीच कांग्रेस को मिली करारी हार को राजस्थान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पचा नहीं पा रहे है। संवाददाताओं से बात करते हुए गहलोत ने शनिवार को भाजपा पर एक बार फिर हमला बोला और कहा कि बीजेपी की पोल खुलती जा रही है।

    अशोक गहलोत पर सीपी जोशी का पलटवार

    गहलोत के इस बयान पर अब राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने पलटवार किया। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा सी पी जोशी ने कहा, 'अशोक गहलोत वो दिन भूल गए जब 2018 में सरकार बनने में 16 दिन लग गए थे। अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूं कि आपके यहां विपक्ष के नेता पर निर्णय क्यों नहीं हो पाया। आपको अपने परिवार की चिंता करनी चाहिए। अगर अपने परिवार का चिंता करेंगे तो अच्छा होगा।'

    क्या बोले थे अशोक गहलोत?

    दरअसल, तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान) में सीएम के नाम की घोषणा में देरी पर अशोक गहलोत ने सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा पार्टी में कोई अनुशासन नहीं है। अगर हमने भी ऐसा किया होता तो पता नहीं वे हम पर क्या आरोप लगाते और लोगों को गुमराह करते।

    खबरें और भी

    मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, 'भाजपा की पोल खुलती जा रही है। 7 दिन तक तुम मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पा रहे और बात करते हैं कि हमारी पार्टी में अनुशासन है। नेता प्रतिपक्ष हाईकमान घोषित करेगा।'

    यह भी पढ़ें: तीन राज्यों में सीएम के नाम की घोषणा में देरी पर अशोक गहलोत ने उठाए सवाल, बीजेपी पर साधा निशाना

    यह भी पढ़ें: BJP विधायकों को रिसॉर्ट में किसने रोका? आरोप लगने से कन्फ्यूजन बढ़ी तो वसुंधरा राजे ने अमित शाह को दी सफाई