यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Election 2023: सरकार गिराने में भाजपा की दाल नहीं गली, जोधपुर में CM अशोक गहलोत का हमला
जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा का राजस्थान का हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाना ही उनका मकसद है।जोधपुर में अपने चुनावी जनसंपर्क के दौरे के दूसरे दि ...और पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, जोधपुर। तीन बार मुख्यमंत्री बनना बड़ी बात नहीं है बल्कि मुख्यमंत्री के तीन कार्यकाल पूरा करना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। भाजपा चुनी हुई सरकार गिराना चाहती थी, लेकिन उनकी दाल गली नहीं और आखिरकार उनको भी पता चला कि उनका पाला आखिर पड़ा किससे है। यह कहना है अशोक गहलोत का।
जोधपुर के माली समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के दौरान आयोजित हुई सभा में अशोक गहलोत के इस बयान ने खूब तालियां बटोरी। माली समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में सभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने भाजपा पर तंज कसे हैं।
जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा का राजस्थान का हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाना ही उनका मकसद है। जोधपुर में अपने चुनावी जनसंपर्क के दौरे के दूसरे दिन अपनी ही जाति के समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे अशोक गहलोत ने मंच से यह भी कहा कि विधानसभा में माली जाति के हुए अकेले विधायक हैं और मुख्यमंत्री भी हैं।
दिल्ली को भी इस बात का पूरा विश्वास है कि यह सभी जातियों सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चल सकता है इसीलिए लगातार 3 बार मुख्यमंत्री की कमान उनको मिली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा से ही विकास की बात कही है। उन्होंने कहा कि राजनीति विकास के नाम की होनी चाहिए ना कि धर्म के नाम की।
खबरें और भी
भाजपा धर्म के नाम की राजनीति कर रही है। राजस्थान के सरकारी स्कीमों की देशभर में चर्चा है और आने वाले समय में महिलाओं पर और अधिक फोकस रहने वाला है शिक्षा के जरिए विकास की बात करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है की स्कीमों की कभी कमी नहीं है।