यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, नड्डा होंगे शामिल
Rajasthan Election 2023 पहली यात्रा सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शनिवार को शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा यात्रा की शुरु ...और पढ़ें

HighLights
- दो सौ विस क्षेत्रों में नौ हजार किमी का सफर तय करेगी यात्रा।
- चारों परिवर्तन यात्राओं में 72 सभा होगी।
जागरण संवाददाता, जयपुर: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार के खिलाफ और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी की ओर से प्रदेश में चार परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी।प्रदेश की चारों दिशाओं से निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्रा करीब नौ हजार किलोमीटर का सफर तय करते हुए सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
चारों परिवर्तन यात्राओं में 72 सभा होगी। सभा को पार्टी के राष्ट्रीय नेता, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समय-समय पर यात्रा में शामिल होंगे।चारों यात्राओं को लेकर तैयार करवाए जा रहे रथो पर पांच नेताओं के फोटो लगाए गए हैं।
इसमें एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा की फोटो लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेशाध्यक्ष सी.पी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की फोटो है।
यह रहेगा यात्रा का कार्यक्रम
पहली यात्रा सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शनिवार को शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा यात्रा की शुरुआत के मौके पर मौजूद रहेंगे। नड्डा यात्रा में करीब पांच किलोमीटर तक रथ पर सवार भी होंगे । 18 दिन की यह यात्रा छह जिलों के 47 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
यह यात्रा 1847 किलोमीटर का इलाका कवर करेगी। उधर, परिवर्तन यात्रा से एक दिन पहले वसुंधरा ने उदयपुर संभाग के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा की।