Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Election 2023: सीएम गहलोत बोले, यह चुनाव कांग्रेस के भविष्य का चुनाव है, नाराज नेताओं को मनाया जाएगा

    By Abhinav AtreyEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 09:03 PM (IST)

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस के भविष्य का भी चुनाव है। सीएम ने कहा भले ही किसी को ट ...और पढ़ें

    सीएम गहलोत बोले, यह चुनाव कांग्रेस के भविष्य का चुनाव है (फाइल फोटो)
    सीएम गहलोत बोले, यह चुनाव कांग्रेस के भविष्य का चुनाव है (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सबको संतुष्ट नहीं किया जा सकता है- सीएम
    2. राजनीति एक तरफ है और देश पहले है- गहलोत
    3. पवन खेड़ा का दावा, काग्रेस की सरकार बनेगी

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस के भविष्य का भी चुनाव है। सीएम ने कहा, भले ही किसी को टिकट मिला हो, सारी राजनीति एक तरफ है और देश पहले है। देश में कांग्रेस को मजबूत बनाना है। देश को कांग्रेस पार्टी की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से सभी प्रकार की राजनीति छोड़कर कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव जीताने का आग्रह किया।

    गहलोत ने कहा, टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं को मनाया जाएगा। अगर पार्टी चुनाव जीतती है तो सरकार बनने पर नेताओं को बोर्ड एवं निगम में मौका दिया जाएगा। बुधवार को दिल्ली से जयपुर पहुंचे गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा,जिन्होंने हमारा साथ दिया, हमारी सरकार बचाई, उसके बाद भी मैं उन्हें टिकट नहीं दे सका तो मैनें उनसे कहा कि आप पार्टी के लिए काम करो।

    सबको संतुष्ट नहीं किया जा सकता है- सीएम

    सीएम ने कहा, सबको संतुष्ट नहीं किया जा सकता है। मैं खुद भी संतुष्ट नहीं हो सकता। हर राजनीतिक पार्टी में हर व्यक्ति को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है। यह लोकतंत्र है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर ताला लगा हुआ है। पीछे के दरवाजे से आना-जाना होता है। टिकट का वितरण सबकी सलाह से हुआ है। चुनाव जीतकर आएंगे। जनता का फैसला हमारे पक्ष में आएगा। आम जनता चाहती है कांग्रेस की फिर से सरकार बने।

    पवन खेड़ा का दावा, काग्रेस की सरकार बनेगी

    कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने बुधवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान गारंटी शब्द से ही शुरू किया है। उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता समझदार है वो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गारंटी और कामों के आधार पर वोट देगी। जनता प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएगी। अंग्रेजी स्कूल खोलने की गारंटी देकर गहलोत ने अगली पीढ़ी में निवेश किया है। इसे जवाब में जनता फिर कांग्रेस की सरकार बनाकर प्रदेश के निर्माण में निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: 'गांधी परिवार को गाली देते रहते हैं PM मोदी', सुकमा में खरगे बोले- 40 साल से कोई किसी भी पद पर नहीं